{"_id":"69284b33675d1eaa3a0ed314","slug":"a-big-step-towards-youth-empowerment-deputy-cm-arun-sao-launched-the-new-website-of-the-youth-commission-in-cg-2025-11-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"CG News: युवा सशक्तिकरण की ओर बड़ा कदम, डिप्टी सीएम अरुण साव ने लॉन्च की युवा आयोग की नई वेबसाइट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CG News: युवा सशक्तिकरण की ओर बड़ा कदम, डिप्टी सीएम अरुण साव ने लॉन्च की युवा आयोग की नई वेबसाइट
Thu, 27 Nov 2025 06:29 PM IST
अमन कोशले
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
Published by: अमन कोशले
Updated Thu, 27 Nov 2025 06:29 PM IST
सार
छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री और खेल एवं युवा कल्याण मंत्री अरुण साव ने आज राज्य युवा आयोग की नई वेबसाइट का औपचारिक शुभारंभ किया।
विज्ञापन
डिप्टी सीएम अरुण साव ने लॉन्च की युवा आयोग की नई वेबसाइट
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री और खेल एवं युवा कल्याण मंत्री अरुण साव ने आज राज्य युवा आयोग की नई वेबसाइट का औपचारिक शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि यह प्लेटफॉर्म युवाओं को आयोग के कार्यों, योजनाओं और रोजगार से जुड़ी उपयोगी जानकारी उपलब्ध कराएगा।
उप मुख्यमंत्री ने आगे बताया कि वेबसाइट युवाओं के लिए एक इंटरएक्टिव माध्यम बनेगी, जहां वे अपने सुझाव, शिकायतें और विचार सीधे आयोग तक पहुंचा सकेंगे। इससे युवा नीतियों और कार्यक्रमों को और अधिक प्रभावी बनाने में मदद मिलेगी।
लॉन्चिंग कार्यक्रम के दौरान राज्य युवा आयोग के अध्यक्ष विश्व विजय सिंह तोमर, खेल एवं युवा कल्याण विभाग की संचालक तनूजा सलाम और उप संचालक रश्मि ठाकुर भी मौजूद रहीं।