{"_id":"6479ff7941aaeab1bc064b4b","slug":"9-thief-arrested-in-raipur-for-ashoka-ratan-theft-case-2023-06-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raipur: अशोका रत्न में लाखों की चोरी, ऑफिस का स्टाफ ही निकला मास्टर माइंड, चोरों को घुसाया, 9 आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raipur: अशोका रत्न में लाखों की चोरी, ऑफिस का स्टाफ ही निकला मास्टर माइंड, चोरों को घुसाया, 9 आरोपी गिरफ्तार
Fri, 02 Jun 2023 08:11 PM IST
ललित कुमार सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
Published by: ललित कुमार सिंह
Updated Fri, 02 Jun 2023 08:11 PM IST
सार
रायपुर के पंडरी थाने स्थित अशोका रत्न में ट्रेडिंग ऑफिस के स्टाफ ने ऑफिस में चोरी की घटना को अंजाम दिया है। मास्टरमाइंड चोर ने अपने पहचान के लोगों को ऑफिस में घुसाया फिर चोरी की घटना को अंजाम दिया।
विज्ञापन
9 आरोपी गिरफ्तार
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रायपुर के पंडरी थाने स्थित अशोका रत्न में ट्रेडिंग ऑफिस के स्टाफ ने ऑफिस में चोरी की घटना को अंजाम दिया है। मास्टरमाइंड चोर ने अपने पहचान के लोगों को ऑफिस में घुसाया फिर चोरी की घटना को अंजाम दिया। मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने घटना में शामिल 9 आरोपियों को 24 घंटे के अंदर धर दबोचा है। कुल जब्त मशरूक की कीमत 15 लाख रुपए आंकी गई है।
विज्ञापन
प्रार्थी ने पंडरी थाने में रिपोर्ट दर्ज कर बताया कि उसके ही ऑफिस स्टॉफ आरोपी चंद्रभूषण डनसेना उर्फ चिन्टू के साथ मिलकर लाखों रुपए की चोरी की घटना को अंजाम दिया है। उस ऑफिस में चार स्टाफ हैं। 28 मई को अन्य व्यक्तियों के साथ आरोपी चंद्रभूषण ऑफिस में घुसा था। एक स्टाफ ने इस मामले को प्रार्थी को बताया। प्रार्थी के ऑफिस आते तक अन्य लोगों के साथ स्टाफ आरोपी चंद्रभूषण ऑफिस में रखे 3 नग लेपटाप, 4 नग मोबाइल और लगभग 20 लाख नगदी रकम को लेकर फरार हो गए। इस दौरान प्रार्थी ने चंद्रभूषण और अन्य साथी खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराया।
विज्ञापन
9 आरोपी गिरफ्तार
पुलिस टीम मामले की खोजबीन के लिए मुखबिर भी लगाए। इस दौरान पुलिस टीम को आरोपियों का रायगढ़ जिले में ठहरने की जानकारी मिली, जिस पर पुलिस टीम रायगढ़ के लिए रवाना हुई। रायगढ़ निवासी 9 आरोपी चंद्रकांत निषाद उर्फ चंदू, अजय मेहर, विवेक दर्शन, गुलाब राम डनसेना, राकेश कुमार झरिया, लोकेश कुमार झरिया, ईश्वर डनसेना और ऋषि कुमार डनसेना को गिरफ्तार किया। पूछताछ करने पर चोरी का मास्टरमाइंड चंद्रभूषण डनसेना के कहने पर उक्त घटना को अंजाम देना बताया।
विज्ञापन
अन्य 3 आरोपी फरार
पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की नगदी रकम 14 लाख रुपए और 3 नग लैपटॉप जुमला कीमती लगभग 15 लाख रुपए जब्त कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की। वहीं मास्टरमाइंड आरोपी चंद्रभूषण डनसेना समेत अन्य 3 आरोपी फरार हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।