{"_id":"5bc2cbe1bdec22695b779619","slug":"9-members-of-a-family-killed-in-a-road-accident-in-chhattisgarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"छत्तीसगढ़: ट्रक से टकराई अनियंत्रित कार, एक ही परिवार के 10 लोगों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छत्तीसगढ़: ट्रक से टकराई अनियंत्रित कार, एक ही परिवार के 10 लोगों की मौत
भाषा, रायपुर
Updated Sun, 14 Oct 2018 10:23 AM IST
विज्ञापन
Chhattisgarh road accident
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले में रविवार को एक एसयूवी की ट्रक से टक्कर हो गई, जिसमें एसयूवी सवार दस लोगों की मौत हो गई, जबकि चार अन्य घायल हो गए। एक स्थानीय पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह दुर्घटना राजनांदगांव-दुर्ग मार्ग पर उस समय हुई जब डोंगरगढ़ कस्बे से नवरात्रि उत्सव के दौरान मां बामलेश्वरी मंदिर का दर्शन कर ये लोग लौट रहे थे। मृतकों में अधिकतर एक ही परिवार के हैं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, जब स्पोर्ट्स यूटिलिटी व्हीकल (एसयूवी) के चालक ने एक दूसरी गाड़ी से आगे निकलने की कोशिश की तो इसी दौरान यहां से करीब 55 किलोमीटर दूर सोमनी गांव के पास उसकी सीधी टक्कर सामने से आ रहे एक ट्रक से हो गई।
विज्ञापन
अधिकारी ने बताया कि एसयूवी में सवार नौ लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति ने स्थानीय अस्पताल ले जाते हुए दम तोड़ दिया। उन्होंने कहा कि मौके पर पहुंचे पुलिस दल ने एक घायल बच्चे को राजनांदगांव के एक अस्पताल में भर्ती कराया, जबकि तीन अन्य घायलों को भिलाई के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
अधिकारी ने बताया कि पीड़ित दुर्ग जिले के भिलाई के रहने वाले थे। अधिकारी ने ये भी कहा कि ट्रक चालक को पकड़ने की कोशिश की जा रही है जो दुर्घटना के बाद अपनी गाड़ी को मौके पर ही छोड़कर फरार हो गया।
राजनांदगांव-दुर्ग चार लेन रोड मुंबई-कोलकाता को वाया रायपुर और नागपुर से जोड़ने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग का हिस्सा है। बता दें कि दुर्ग में अंजोरा गांव बाईपास और राजनांदगांव शहर के बीच सड़क एक तरफ से नवरात्रि के नौ दिनों के दौरान बंद कर दी जाती है ताकि मां बमलेश्वरी मंदिर के लिये पैदल जाने वाले यात्रियों को कोई परेशानी न हो।