{"_id":"64df705b42d617df260cc456","slug":"9-accused-attacke-young-man-with-knife-police-arrested-6-accused-in-raipur-2023-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"रायपुर: मामूली बात पर 9 बदमाशों ने किया चाकू से वार, गंभीर रूप से घायल, पुलिस ने 6 आरोपियों को किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रायपुर: मामूली बात पर 9 बदमाशों ने किया चाकू से वार, गंभीर रूप से घायल, पुलिस ने 6 आरोपियों को किया गिरफ्तार
Fri, 18 Aug 2023 06:51 PM IST
अमन कोशले
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
Published by: अमन कोशले
Updated Fri, 18 Aug 2023 06:51 PM IST
सार
बदमाश लूट, डकैत, चोरी, पुरानी रंजिश और मामूली बातों पर मारपीट की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। ऐसे ही एक मामला अभनपुर थाने क्षेत्र से सामने आया है, जहां 9 बदमाशों ने मिलकर मामूली बात पर युवक पर जानलेवा हमला किया है।
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में बदमाश बेखौफ होकर घूम रहे हैं। गुंडे-बदमाश आम लोगों को लूटने-धमकाने का काम कर रहे हैं। इतना ही नहीं शहर में देशी कट्टा, चाकू, तलवार जैसे धारदार हथियार पकड़कर घूम रहे हैं। बदमाश लूट, डकैत, चोरी, पुरानी रंजिश और मामूली बातों पर मारपीट की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। ऐसे ही एक मामला अभनपुर थाने क्षेत्र से सामने आया है, जहां 9 बदमाशों ने मिलकर मामूली बात पर युवक पर जानलेवा हमला किया है। युवक गंभीर रूप से घायल है। पुलिस ने मामले में 6 आरोपी को गिरफ्तार किया है। फरार 3 बदमाशों की खोजबीन कर रही है।
विज्ञापन
प्रार्थिया कुमारी साहू ने अभनपुर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराया। उसने रिपोर्ट में बताया कि बीते दिनों अभनपुर, भगत सिंह चौक के पास कुछ बदमाशों का जमावड़ा था। इसमें यशवंत साहू उर्फ सोनू अपने साथी शिलेन्द्र साहू, समीर टंडन, कुणाल तिवारी, नमन भारत उर्फ हनी, भोला गिलहरे, नंदू साहू, दिलीप साहू और शैलेन्द्र मसीह उर्फ बाबा सभी अपने पास चाकू और हॉकी स्टीक, डंडा रखे थे। बदमाशों ने मोहल्ले में हंगामा कर रहे थे। वे कह रहे थे कि हम लोगों के खिलाफ चोरी की शिकायत कौन किया है। मोहल्ले के लोगों में दम है, वो बात करे कहकर जमकर हंगामा किया।
विज्ञापन
इस दौरान प्रार्थिया के बेटा ने बदमाशों को शांत करने के लिए गया। शोर मचाने को लेकर मना किया, जिस पर बदमाशों ने मारपीट की। जान से मारने की नियत से गुंडों ने चाकू से वार कर गंभीर रूप से घायल कर फरार हो गए, जिस पर आरोपियों के खिलाफ अभनपुर थाना में अपराध क्रमांक 390/23 धारा 147, 148, 149, 307 भादवि. 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज किया। उनके कब्जे से चाकू, हॉकी स्टीक, डंडा जब्त किए हैं।
विज्ञापन
गिरफ्तार आरोपी
- समीर टंडन 20 साल, निवासी दीनदयाल उपाध्याय नगर, थाना अभनपुर, जिला-रायपुर।
- नमन भारत उर्फ हनी 19 साल, निवासी दीनदयाल उपाध्याय नगर, थाना अभनपुर, जिला-रायपुर।
- रोशन गिलहरे उर्फ भोला 26 साल, निवासी थाना अभनपुर, जिला-रायपुर।
- दिलीप कुमार साहू 27 साल, निवासी थाना अभनपुर, जिला-रायपुर।
- नंदू उर्फ नंदकुमार साहू, 25 साल निवासी सारखी रोड अभनपुर, थाना अभनपुर, जिला-रायपुर।
- शैलेंद्र मसीहा मसीह उर्फ बाबा, निवासी सेकंड अभनपुर बस्ती वार्ड नंबर 6, थाना अभनपुर, जिला-रायपुर।