फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   86 youths affected by land acquisition got employment, Minister Laxmi Rajwade distributed appointment letters

CG News: भू-अधिग्रहण से प्रभावित 86 युवाओं को मिला रोजगार, मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने वितरित किए नियुक्ति पत्र

Sat, 03 May 2025 06:39 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Sat, 03 May 2025 06:39 PM IST
सार

भटगांव क्षेत्र के अंतर्गत भू-अधिग्रहण से प्रभावित स्थानीय 86 युवाओं को महामाया खदान के अंतर्गत रोजगार स्वीकृति पत्र वितरित किया।

विज्ञापन
86 youths affected by land acquisition got employment, Minister Laxmi Rajwade distributed appointment letters
भू-अधिग्रहण से प्रभावित 86 युवाओं को मिला रोजगार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में आयोजित साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एसईसीएल) कार्यक्रम में महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े शामिल हुए। इस दौरान भटगांव क्षेत्र के अंतर्गत भू-अधिग्रहण से प्रभावित स्थानीय 86 युवाओं को महामाया खदान के अंतर्गत रोजगार स्वीकृति पत्र वितरित किया।
विज्ञापन


मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने अपने संबोधन में कहा कि राज्य सरकार भू-अधिग्रहण प्रभावित परिवारों को न्याय दिलाने और उन्हें सशक्त बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे इस अवसर का लाभ उठाते हुए अपने भविष्य को उज्ज्वल बनाएं।
विज्ञापन


इस अवसर पर पूर्व मंत्री रामसेवक पैकरा, विधायक शकुन्तला पोर्ते, एसईसीएल के जनरल मैनेजर दिलीप बोबडे, जिला पंचायत अध्यक्ष चंद्रमणि पैकरा, जरही नगर पंचायत अध्यक्ष पुरणराम राजवाड़े, भटगांव नगर पंचायत अध्यक्ष परमेश्वरी राजवाड़े सहित एसईसीएल के वरिष्ठ अधिकारी एवं बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed