फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   85th national convention of congress in nava raipur,see here list

महाधिवेशन स्वागत समिति: CM भूपेश की 'नाराजगी' के बाद कांग्रेस के 15 नेताओं की सूची में सलाहकारों के भी नाम

Tue, 14 Feb 2023 01:16 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर Published by: ललित कुमार सिंह Updated Tue, 14 Feb 2023 01:16 PM IST
सार

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में कांग्रेस के राष्ट्रीय अधिवेशन की तैयारियां तेज हो गई हैं। इस क्रम में स्वागत समिति में कई महत्वपूर्ण नाम जोड़े गए हैं। 

विज्ञापन
85th national convention of congress in nava raipur,see here list
कांग्रेस के राष्ट्रीय अधिवेशन की तैयारी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में कांग्रेस के राष्ट्रीय अधिवेशन की तैयारियां तेज हो गई हैं। इस क्रम में स्वागत समिति में कई महत्वपूर्ण नाम जोड़े गए हैं। सियासी जगत में इस बात की चर्चा है कि प्रदेश के सीएम भूपेश बघेल की नाराजगी के बाद छत्तीसगढ़ से कई नाम जोड़े गए हैं। 
विज्ञापन


इसमें छत्तीसगढ़ कांग्रेस के संचार प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला, सीएम के मीडिया सलाहकार रुचिर गर्ग , राजनीतिक सलाहकार विनोद वर्मा सहित 15 लोगों के नाम सूची में जोड़े गए हैं।
विज्ञापन


यहां देखें लिस्ट

विज्ञापन
विज्ञापन


नाराजगी की वजह
इससे पहले कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव केसी वेणुगोपाल ने 114 नेताओं वाली एक स्वागत समिति बनाई थी, जिसे तीन फरवरी को जारी किया गया था। प्रदेश इसमें अध्यक्ष मोहन मरकाम को इसका अध्यक्ष और सीएम भूपेश बघेल को सह अध्यक्ष बनाया गया था। बाकी मंत्रियों, सांसदों, विधायकों, प्रदेश कांग्रेस के पदाधिकारियों और प्रमुख नेताओं के नाम भी शामिल किया गया था। सूची में शामिल नेताओं का नाम प्रदेश अध्यक्ष की ओर से भेजा गया था। इसको लेकर संगठन के एक धड़े में नाराजगी थी। इस असंतोष को दूर करने के लिए सीएम हाउस की ओर से एक और सूची भेजी गई थी। 

सूची में इनका नाम
यह सूची सोमवार की शाम को जारी की गई।  इसमें प्रतिमा चंद्राकर, चुन्नीलाल साहू, प्रेमचंद जायसी, वीरेश ठाकुर, विनोद वर्मा, रुचिर गर्ग, राजेंद्र तिवारी, सफी अहमद, सुभाष धुप्पड़, वाणी राव, सुशील आनंद शुक्ला, राजेंद्र साहू, सीमा वर्मा, रजनू नेताम और आरती सिंह के नाम शामिल हैं। 

24, 25, 26 फरवरी को नवा रायपुर में कांग्रेस का राष्ट्रीय महाधिवेशन 
बता दें कि 24, 25, 26 फरवरी को नवा रायपुर में कांग्रेस का राष्ट्रीय महाधिवेशन प्रस्तावित है। अधिवेशन में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी समेत देशभर के 12 से 14 हजार से कांग्रेसी शामिल होंगे। इनके रुकने के लिए नवा रायपुर के मेला ग्राउंड में टेंट सिटी बनाई जा रही है। लगभग 60 एकड़ में फैले इस मैदान में ही महाधिवेशन होना है। देशभर से आने वाले पदाधिकारियों और नेताओं की बैठकें इसी डोम में होगा।

इन विषयों पर रहेगा फोकस
महाधिवेशन में राजनीतिक, आर्थिक, अंतरराष्ट्रीय संबंध, कृषि, सामाजिक न्याय, शिक्षा और रोजगार पर बात होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed