फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   85th Congress convention 2023: Sonia and Rahul Gandhi reached in Raipur

85th Congress convention 2023: रायपुर पहुंचे सोनिया और राहुल गांधी, सीएम भूपेश समेत इन नेताओं ने किया सम्मान

Fri, 24 Feb 2023 03:43 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर Published by: ललित कुमार सिंह Updated Fri, 24 Feb 2023 03:43 PM IST
सार

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के नवा रायपुर में कांग्रेस का 85वें राष्ट्रीय महाधिवेशन में शामिल होने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी रायपुर पहुंचे। स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट रायपुर सीएम भूपेश बघेस समेत पार्टी के अन्य दिग्गज नेताओं ने सोनिया गांधी और राहुल गांधी का गमजोशी के साथ स्वागत किया। 
 

विज्ञापन
85th Congress convention 2023: Sonia and Rahul Gandhi reached in Raipur
स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट रायपुर पहुंचे सोनिया और राहुल गांधी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के नवा रायपुर में कांग्रेस का 85वें राष्ट्रीय महाधिवेशन में शामिल होने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी रायपुर पहुंचे। स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट रायपुर सीएम भूपेश बघेस समेत पार्टी के अन्य दिग्गज नेताओं ने सोनिया गांधी और राहुल गांधी का गमजोशी के साथ स्वागत किया। 

विज्ञापन



विज्ञापन


 







ढोल नगाड़े के साथ उनका स्वागत किया गया। सांस्कृतिक दल की टीम ढोल नगाड़े पर नृत्य कर उनका स्वागत किया। अधिवेशन में शामिल होने रायपुर पहुंचे कांग्रेस के दिग्गज नेता जयराम रमेश ने कहा कि अधिवेशन में सब्जेक्ट कमेटी की भी बैठक होगी। इसमें छह प्रस्ताव को तैयार किया गया है। उसको मंजूरी दी जाएगी। 
 



 


आज करीब दो घंटे तक कन्वेंशन हॉल में चली सीडब्ल्यूसी की बैठक में सभी ने खुलकर चर्चा की। पार्टी के संविधान में महत्वपूर्ण संशोधन किया गया है। करीब 16 प्रावधानों में से 32 नियमों में संशोधन का प्रस्ताव को लेकर विचार किया गया है। वहीं निर्णय लिया गया कि सभी वर्गों के लिए कांग्रेस पार्टी प्रतिनिधित्व करेगी। इसमें कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सहित 45 सदस्य मौजूद रहे।

 




 

CWC का चुनाव नहीं होगा
इसमें सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि CWC का चुनाव नहीं होगा। जो सदस्य बनेंगे, उन्हें पार्टी अध्यक्ष खड़गे मनोनीत करेंगे। इसके साथ ही पार्टी संविधान में संशोधन, पार्टी अध्यक्ष को नियुक्ति के संबंध में अधिकार देना। वहीं स्टीयरिंग कमेटी से चुनावों पर असर होगा, तो क्या होगा और नहीं होगा तो क्या हो सकता है आदि पर विस्तार से चर्चा की गई। दोपहर 2 बजे से ज्यादा समय तक स्टीयरिंग कमेटी की बैठक चली। इसके बाद महासचिव केसी वेणुगोपाल और मीडिया प्रभारी जयराम रमेश प्रेसवार्ता को संबोधित किया। 

कल के कार्यक्रम
कल सोनिया गांधी अधिवेशन को संबोधित करेंगी। 25 फरवरी को 1 बजे तीन प्रस्ताव लाए जाएंगे। इस प्रस्ताव को लेकर कल शाम 7 बजे तक बैठक चलेगी। इसके बाद  26 फरवरी को सुबह 10:30 बजे पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी संबोधित करेंगे। इसके बाद प्रस्तावों पर चर्चा शुरू होगी। दोपहर दो बजे को कांग्रेस के अंतिम भाषण होगा।

3 बजे निकलेगी रैली
दोपहर 3 बजे पब्लिक रैली निकाली जाएगी। रैली में पार्टी अध्यक्ष मलिकार्जुन खड़गे के साथ पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री भूपेश बघेल समेत अन्य दिग्गज नेता शामिल ह@kharge जी सहित सभी सदस्यों का स्वागत किया। #INCPlenaryI




कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे ने कहा- 

 

• शहीद वीर नारायण सिंह नगर, नया रायपुर में कांग्रेस के 85वें महाधिवेशन के मौके पर आयोजित कांग्रेस स्टीयरिंग कमिटी की बैठक में आप सभी मित्रों का मैं बहुत स्वागत करता हूं।
• 1885 से अब तक कांग्रेस के 138 साल के इतिहास में 84 अधिवेशन हो चुके हैं, लेकिन ये अधिवेशन इस लिहाज से खास है कि आज से करीब 100 साल पहले 1924 में राष्ट्रपिता महात्मा गांधीजी जी भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष चुने गए थे। यह महाधिवेशन मेरे गृह राज्य कर्नाटक में बेलगांव में हुआ था। हालांकि गांधीजी एक बार ही कांग्रेस के अध्यक्ष रहे। लेकिन उन्होने छोटी सी अवधि में कांग्रेस को गरीबों, कमजोर तबकों, गांव देहात और नौजवानों से जोड़ कर एक आंदोलन बना दिया था।  


• सौ साल बाद फिर से उसी संकल्प और भाव की जरूरत है। ये उनके प्रति हमारी सबसे बड़ी श्रद्धांजलि होगी।
• कांग्रेस के हर महाधिवेशन में कुछ अहम फैसले हुए हैं, जिससे हमारा संगठन आगे बढ़ा। कुछ अधिवेशन मील के पत्थर बने। वहां होने वाले फैसले आज भी इतिहास में याद किए जाते हैं। फैजपुर, बांकीपुर, हरिपुरा से लेकर तमाम जगहें लोगों को केवल इस नाते याद है क्योंकि वहां कांग्रेस का अधिवेशन हुआ था।
• हमारे सामने ये मौका है कि नया रायपुर को भी हम इतिहास में इस तरह दर्ज करा दें की आने वाले समय में यह हमे रास्ता दिखाता रहे।
• इस मौके पर मैं ये बात रखना भी जरूरी समझता हूं कि राहुलजी ने कन्याकुमारी से कश्मीर तक भारत जोड़ो यात्रा से देश भर में जिस ऊर्जा भरी और महंगाई, बेरोजगारी और आर्थिक मुद्दों पर जिस तरह जागरूकता फैलायी, उस जोश को हमें बनाए रखना है।
• छत्तीसगढ़ के इतिहास में कांग्रेस का यह महाधिवेशन आधा दर्जन राज्यों के विधान सभा चुनावों और उसके बाद 2024 के आम चुनावों की पृष्ठभूमि में हो रहा है।
• हमारे सामने ये एक बड़ी चुनौती भी है और एक बड़ा अवसर भी है।
• यहां से हमारा सार्थक संदेश करोड़ों साथियों तक एक नई ऊर्जा के साथ पहुंचेगा तो वो कार्यकर्ता उसे गांव-गांव उसे पहुंचा कर जनता का विश्वास हासिल करने में कामयाब होंगे। हम जो फैसले लेंगे वो कन्याकुमारी से कश्मीर तक हमारी पार्टी के भविष्य का एक मजबूत आधार बनेंगे।
• इस नाते आप सभी साथियों से मेरा अनुरोध है कि आप खुल कर और व्यवहारिक पक्ष को ध्यान में रख कर अपनी बातें रखें। वो बातें रखें जो जनता के मुद्दों से सीधे जुड़ी हों। और जिससे GRASSROOT से जुड़े साथियों में ठोस संदेश और संकेत जाये।
• हमें सामूहिक तौर पर यहां बहुत से फैसले लेने हैं, जिन पर हमारी पार्टी और हम सबका भविष्य जुड़ा हुआ है।
• हमारा महाधिवेशन ऐसे दौर में हो रहा है, जब इस देश के सामने कई गंभीर चुनौतियां खड़ी हैं। लोकतंत्र और संविधान पर खतरा मंडरा रहा है। संसदीय संस्थाएं भी गंभीर संकट से जूझ रही हैं। राजनीतिक गतिविधियों पर भी पहरेदारी हो रही है।
• इस नाते हमें बहुत सोच विचार कर तथ्यों के साथ अपने विचारों को आगे बढाना है क्योंकि इस महाधिवेशन पर पूरे देश की निगाहें लगी हुई हैं।
• आप सभी मित्र ये जानते ही हैं कि हमारी कांग्रेस पार्टी के संविधान में यह प्रावधान है कि राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव के बाद पार्टी की कार्यसमिति, स्टीयरिंग कमिटी के रूप में तब्दील हो जाती है। हमारी अगली बैठक होगी तब तक नयी कांग्रेस कार्यसमिति’ (CWC) के गठन की प्रक्रिया को हम पूरा कर चुकेंगे।

• कई दशको से कांग्रेस की ये परंपरा चली आ रही है, जिसका हम अच्छी तरह पालन कर रहें हैं। यही कार्यप्रणाली हमारी सबसे बड़ी शक्ति है। 


24 फरवरी की अहम बैठक के एंजेंडे में मुख्य 4 बातें 
➢ पहला विषय CWC का चुनाव है। अध्यक्ष के रूप में, मैं आपसे केवल ये कहना चाहता हूँ कि आप सब खुल कर अपनी बात रखिए और सामूहिक तौर पर फैसला लीजिए। आप सबकी जो राय बनेगी, वो मेरी और सबकी राय होगी।
➢ हमारा दूसरा विषय है कि 85वें महाधिवेशन का एजेंडा तय करना।
➢ और तीसरा विषय कांग्रेस पार्टी के संविधान में संशोधन करना। इसके लिये अंबिका सोनीजी के नेतृत्व वाली कमेटी आपके समक्ष जरूरी संशोधन संबंधी सुझाव आपके समक्ष रखेंगी। आपको इस विषय पर भी गंभीरता से विचार कर फैसला लेना है।
➢ आख़िरी और सबसे महत्वपूर्ण एजेंडा हमारे प्रस्तावों से संबंधित है। इस महाधिवेशन में 6 विषय discussion के लिए तय हुए हैं।  ये विषय हैं;
1. राजनैतिक
2. आर्थिक
3. अंतरराष्ट्रीय मुद्दे 
4. किसान और खेत मज़दूर
5. सामाजिक न्याय
और 
6. युवाओं का उत्थान

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed