फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   80 diarrhea patients found in two villages in Kabirdham

कबीरधाम में डायरिया का प्रकोप: दो गांवों में मिले करीब 80 मरीज, एक की मौत; कुएं का पानी पीने से फैली बीमारी

Thu, 16 May 2024 01:30 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम
अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम Published by: श्याम जी. Updated Thu, 16 May 2024 01:30 PM IST
सार

कबीरधाम जिले के दो गांवों में डायरिया की बीमारी फैली गई। बताया जा रहा है कि एक गांव में कुएं का पानी पीने से यह बीमारी फैली है। वहीं, एक अन्य गांव में शादी कार्यक्रम में भोजन खाने से 31 लोगों की तबीयत खराब हुई। हालांकि मरीजों की संख्या में लगातार गिरावट और सुधार है। गांव मे डोर-टू-डोर सर्वे का कार्य जारी है।
 

विज्ञापन
80 diarrhea patients found in two villages in Kabirdham
अस्पताल में भर्ती मरीज - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सहसपुर लोहारा ब्लॉक अंतर्गत दो गांव में डायरिया फैल गई है। इन दोनों गांव में करीब 80 मरीज मिले हैं। जानकारी अनुसार कोयलारी गांव में बीते 6 मई से शुरू हुआ डायरिया का प्रकोप जारी है। इस गांव के 56 से अधिक लोगों का उपचार चल रहा है। वहीं, इसी गांव के एक बुजुर्ग की बुधवार रात जिला अस्पताल कवर्धा में मौत हो गई। हालांकि, अस्पताल प्रबंधन का कहना है कि बुजुर्ग को टीबी की बीमारी थी। सांस लेने में तकलीफ होने के बाद जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 

विज्ञापन


विज्ञापन


इसी प्रकार दैहानडीह गांव में दो दिन पहले शादी कार्यक्रम में भोजन खाने से 31 लोगों की तबीयत खराब हुई। इन लोगों में से एक को जिला अस्पताल भेजा गया है। ग्राम कोयलारी में डायरिया फैलने का प्रमुख कारण गांव के एक कुएं का पानी है, जो दूषित हो गया था। इसी पानी को पीने से डायरिया फैली है। कलेक्टर जनमेजय महोबे ने मामले को तत्काल संज्ञान मे लेते हुए स्वास्थ्य विभाग की टीम को गांव में भेजकर बेहतर इलाज करने के निर्देश दिए थे। इसके बाद अब गांव की स्थिति में सुधार हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन




कलेक्टर महोबे ने एसडीएम, एसडीओ पीएचई और सीएमएचओ की संयुक्त टीम गठित कर जांच करने के निर्देश दिए थे। संयुक्त टीम द्वारा ग्राम कोयलारी मे पहुंचकर वाटर सैंपल लेकर जांच की गई। जांच के बाद लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग ने बताया कि 10 वाटर सैंपल लिये गए, जिनमें से दो सैंपल जांच में पेयजल की गुणवत्ता खराब पायी गई है, जहां साइन बोर्ड लगाकर उपयोग के लिए मना किया गया है।

दोबारा कुछ जल स्त्रोतों से सैंपल लिए गए हैं। सभी पेयजल स्त्रोतों में ब्लीचिंग घोल डाला गया है तथा क्लोरीनेशन भी किया गया है। ग्रामीणों को कुएं का पानी उपयोग ना करने एवं बोर, नल का पानी उबाल कर स्वच्छता के साथ पीने की सलाह जिला प्रशासन द्वारा दी गई। अब तक कुल मरीजों की संख्या 57 है। मरीजों की संख्या में लगातार गिरावट और सुधार है। गांव मे डोर-टू-डोर सर्वे का कार्य जारी है।

कलेक्टर जनमेजय महोबे ने गुरुवार सुबह सहसपुर लोहारा ब्लॉक के ग्राम कोयलारी और दैहानडीह ग्राम का दौरा किया। स्थाई स्वस्थ्य कैंप का अवलोकन किया। दोनों ग्रामों के स्थिति नियंत्रण में है। साथ ही गांव में कोटवार के माध्यम से मुनादी कराई जा रही है, जिसमें लोगों से अपील की जा रही है कि किसी भी व्यक्ति को उल्टी या दस्त की शिकायत हो तो गांव के प्राथमिक विद्यालय में हेल्थ विभाग द्वारा शिविर लगाई गई है। शिविर का लाभ ले सकते हैं। इसके अलावा पानी को उबालकर ठंडा कर पिएं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed