फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   66 people got food poisoning after having food in surajpur

Chhattisgarh: दशगात्र में भोजन के बाद 66 की बिगड़ी तबीयत, 30 महिलाओं सहित 40 अस्पताल में भर्ती

Mon, 26 Dec 2022 07:04 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सूरजपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सूरजपुर Published by: मोहनीश श्रीवास्तव Updated Mon, 26 Dec 2022 07:04 PM IST
सार

बीएमओ डा. आरके विश्वकर्मा के अनुसार शनिवार शाम को लोगों को खाना खिलाया गया था। बचा हुआ खाना रविवार दोपहर लोगों को बांटा गया। इसमें बड़ा बासी होने के साथ संभवतः खराब हो चुका था, जिसके कारण फूड प्वाइजनिंग होने की जानकारी सामने आई है। ऐहतियातन पीड़ितों को निगरानी में रखा गया है।

विज्ञापन
66 people got food poisoning after having food in surajpur
फूड प्वाइजनिंग का शिकार महिलाएं व बच्चे अस्पताल में भर्ती किए गए हैं। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में दशगात्र कार्यक्रम में भोजन के बाद 66 लोगों की तबीयत बिगड़ गई। लोगो को उल्टी और दस्त शुरू हो गए। इनमें ज्यादातर महिलाएं और बच्चे थे। इसके बाद हड़कंप मच गया। आनन-फानन में स्वास्थ्य विभाग को सूचना दी गई। गांव में ही कैंप लगाकर ग्रामीणों का उपचार शुरू हुआ। हालांकि हालत ज्यादा बिगड़ने पर 30 महिलाओं सहित 40 लोगों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

विज्ञापन




सौ से ज्यादा लोगों ने किया था भोजन
दरअसल, पूरा मामला रामानुजनगर विकासखंड के बिशुनपुर गांव का है। गांव में रविवार को दशगात्र कार्यक्रम था। इसमें करीब सौ लोग भोजन करने पहुंचे। खाना खाने के बाद लोगों को उल्टी और दस्त भी शुरू हो गया। इसके बाद जानकारी रामानुजनगर बीएमओ को दी गई। बीएमओ आरके विश्वकर्मा सहित डॉक्टर मौके पर पहुंचे और कैंप लगाकर इलाज शुरू किया गया। जिनकी हालत खराब थी उन्हें जिला अस्पताल भेजा गया।
विज्ञापन




कैंप में इलाज से 26 लोग हुए ठीक
बीएमओ डा. आरके विश्वकर्मा ने बताया कि 66 लोग बीमार हुए थे। गांव में कैंप लगाकर इलाज से 26 लोग ठीक हो गए। जिला अस्पताल में दाखिल कराए गए 40 पीड़ितों में 30 महिलाएं और बच्चे हैं। अस्पताल में भर्ती रीता व मानमती ने बताया कि खाना खाने के करीब आधे से एक घंटे बाद ही सभी लोगों को उल्टी व दस्त होने लगा। कुछ देर में ही बच्चों एवं महिलाओं की हालत ज्यादा खराब होने पर सभी को जिला अस्पताल भेजा गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed