फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   64 teachers will be honored with Governor's Award on Teacher's Day in Chhattisgarh

Chhattisgarh News: शिक्षक दिवस पर राज्यपाल सम्मान से 64 शिक्षक होंगे सम्मानित

Tue, 02 Sep 2025 05:25 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Tue, 02 Sep 2025 05:25 PM IST
सार

शिक्षक दिवस (5 सितम्बर) के अवसर पर उत्कृष्ट शैक्षणिक कार्य और सेवाओं के लिए प्रदेशभर के 64 शिक्षकों को राज्यपाल शिक्षक सम्मान पुरस्कार 2024-25 से नवाजा जाएगा। चयनित शिक्षकों को राजभवन में आयोजित समारोह में राज्यपाल द्वारा सम्मानित किया जाएगा।

विज्ञापन
64 teachers will be honored with Governor's Award on Teacher's Day in Chhattisgarh
शिक्षक दिवस पर राज्यपाल सम्मान से 64 शिक्षक होंगे सम्मानित - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विज्ञापन

शिक्षक दिवस (5 सितम्बर) के अवसर पर उत्कृष्ट शैक्षणिक कार्य और सेवाओं के लिए प्रदेशभर के 64 शिक्षकों को राज्यपाल शिक्षक सम्मान पुरस्कार 2024-25 से नवाजा जाएगा। चयनित शिक्षकों को राजभवन में आयोजित समारोह में राज्यपाल द्वारा सम्मानित किया जाएगा।

स्कूल शिक्षा विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार, चयनित शिक्षकों में प्राचार्य, प्रधान पाठक, व्याख्याता और सहायक शिक्षक सहित विभिन्न श्रेणियों के शिक्षक शामिल हैं।

विज्ञापन

रायपुर जिले से गोपाल राम यादव और कामिनी साहू, धमतरी से किरण साहू और प्रीति शांडिल्य, सारंगढ़-बिलाईगढ़ से प्रियंका गोस्वामी और समय लाल काठे, राजनांदगांव से शोभा श्रीवास्तव और मुन्हेलाल लिल्हारे, दंतेवाड़ा से सुमन जॉर्ज और सुनीता अजीत, कबीरधाम से रमेश कुमार चंद्रवंशी और कामिनी जोशी, सरगुजा से बंदना महथा और अनिता मंदिलवार, नारायणपुर से उमेश कुमार सलाम और सविता यादव, जशपुर से सरिता नायक और प्रवीण कुमार पाठक, कोरिया से अमित लाल गुप्ता और विवेक सिद्धकी का नाम सूची में शामिल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसी तरह मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर से राजेश कुमार द्विवेदी और मीना जायसवाल, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई से किशोर कुमार शर्मा और राजेश कुमार प्रजापति, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी से संध्या साहू और संजय देवांगन, बलरामपुर-रामानुजगंज से चन्द्रमुखी मेहता, दुर्ग से नरोत्तम कुमार साहू और खेमलता गोस्वामी, कोरबा से मधुलिका और प्रिया दुबे, सूरजपुर से रंजय कुमार सिंह और प्रदीप कुमार जायसवाल, बलौदाबाजार-भाटापारा से मोहन लाल वर्मा और जगदीश साहू, मुंगेली से दुर्गा तिवारी और सुधारानी शर्मा, कोण्डागांव से मनोज कुमार डड़सेना और शिवचरण साहू, रायगढ़ से टिकेश्वर प्रसाद पटेल और नंद किशोर सतपथी का नाम चयनित किया गया है।

साथ ही सुकमा से अंजु बारसे और गंगाधर राना, गरियाबंद से खोमन लाल सिन्हा और दिप्ती मिश्रा, सक्ती से संजीव कुमार चंद्रवंशी और नीरा साहू, बालोद से नरोत्तम कुमार यदु और एनुका सार्वा, जांजगीर-चांपा से अमृत लाल साहू और प्रतीक्षा सिंह, बेमेतरा से सुनीता राजपूत और केवरा सेन, महासमुंद से जगदीश सिन्हा और ज्योति किरण चंद्राकर, बिलासपुर से शांति सोनी और शिव कुमार छत्रवाणी, बस्तर से सईदा खान और देवश्री गोयल, कांकेर से कुसुम जैन, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही से आरती तिवारी और साबरा निशा, बीजापुर से जगदीश तोरेंम और अरुण कुमार सिंह का नाम राज्यपाल सम्मान समारोह के लिए घोषित किया गया है।

इस पुरस्कार के माध्यम से प्रदेश के शिक्षकों को उनकी शैक्षणिक उत्कृष्टता और सेवाभाव के लिए सम्मानित कर शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान को प्रेरित करने का उद्देश्य है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed