{"_id":"b8b60334-0368-11e2-a185-d4ae52ba91ad","slug":"6-large-cities-play-city-bus-in-chhattisgarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"छत्तीसगढ़ के 6 बड़े शहरों में चलेंगी सिटी बस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छत्तीसगढ़ के 6 बड़े शहरों में चलेंगी सिटी बस
रायपुर/एजेंसी
Updated Fri, 21 Sep 2012 02:48 AM IST
विज्ञापन
छत्तीसगढ़ सरकार ने रायपुर और बिलासपुर के बाद अब दुर्ग, राजनांदगांव, जगदलपुर, कोरबा, अंबिकापुर और रायगढ़ में सिटी बसें चलाने का निर्णय लिया है।
आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि छह बड़े शहरों में जल्द ही नगर बसें चलाई जाएंगी, जबकि रायपुर में टैक्सी सेवा शुरू होगी। इस संबंध में संबंधित नगरों के अधिकारियों से प्रस्ताव तैयार कर राज्य शासन को भेजने के निर्देश दिए गए हैं। परिवहन विभाग ने इसके साथ ही प्रदेश के सभी मार्गो पर संचालित यात्री बसों के परमिट की जांच के लिए दस अक्टूबर तक विशेष अभियान चलाने का निर्णय लिया है।