फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   56 mla including health minister of chhattisgarh found ill

छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री समेत 56 विधायक बीमार

Fri, 15 Mar 2013 11:07 AM IST
रायपुर/इंटरनेट डेस्क
रायपुर/इंटरनेट डेस्क Updated Fri, 15 Mar 2013 11:07 AM IST
विज्ञापन
 56 mla including health minister of chhattisgarh found ill

छत्तीसगढ़ में हैरान करने वाली बात सामने आई है कि राज्य के 90 विधायकों में से 56 विधायक बीमार हैं। बीमार विधायकों में राज्य के स्वास्थ्य मंत्री भी शामिल हैं। विधानसभा में लगे स्वास्थ्य शिविर की जांच रिपोर्ट में यह बात सामने आई।

विज्ञापन


विधानसभा में 5 से 8 मार्च तक स्वास्थ्य शिविर लगाया था। इसमें 19 विधायकों को शुगर और 35 विधायकों को कॉलेस्ट्रोल और ब्लड प्रेशर की बीमारी पायी गई है। हालांकि जांच में मुख्यमंत्री रमन सिंह के बीपी और शुगर दोनों ही सामान्य निकले।
विज्ञापन


इस मामले में भाजपा और कांगेस में कोई पीछे नहीं है। रिपोर्ट के अनुसार बिमार विधायकों में बीजेपी और कांग्रेस दोनों ही दलों के विधायक शामिल हैं।

आधे से ज्यादा विधायकों के बीमार होने पर मुख्यमंत्री ने कहा कि वो जल्द ही विधायकों को फिटनेस मंत्र देने वाले हैं। उन्होंने विधायकों को नियमित रूप से व्यायाम कर स्वास्थ्य का ख्याल रखने की भी सलाह दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed