छत्तीसगढ़ः 500 साल पुरानी करोड़ों की मूर्तियां चोरी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले के राजपारा जैन मंदिर से चोरों ने 500 साल पुरानी तीन बहुमूल्य मुर्तियों को चोरी कर लिया। चोरी गई मूर्तियों की कीमत करोडों में बताई जा रही है। वाकया शुक्रवार रात का है। चोरों ने मंदिर में पूजा करने वाली दो कीमती प्लेट भी साफ कर दी।
अंग्रेजी अखबार टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के अनुसार शुक्रवार रात राजपारा के जैन मंदिर के पुजारी ने पुलिस को शुक्रवार रात हुई चोरी की सूचना दी। उसने मामले में शिकायत दर्ज कराई कि चोरों ने मंदिर से अष्टधातु की छह से दस इंच लंबी तीन मूर्तियों को चोरी कर लिया।
ये मूर्तियां लगभग 500 साल पुरानी बताई जा रही थीं। वहीं मामला दर्ज कर पुलिस ने मूर्तियों की तलाश शुरू की। पुलिस के अनुसार मूर्तियों की चोरी तब की गई जब पुजारी मंदिर से बाहर गया हुआ था क्योंकि मंदिर में किसी भी तरह जबरन घुसने का कोई निशाना दिखाई नहीं दे रहा है।
वारदात के कुछ घंटो बाद ही बरामद हुई मूर्तियां
चोरी हुई मूर्तियों को भी अन्य मूर्तियों के साथ रखा गया था जहां से उन्हें चोर ले गया। हालांकि चोरी हुई मूर्तियों की असल कीमत तो पता नहीं लग सकी लेकिन बताया जा रहा कि काफी पुरानी और अष्टधातु की होने के कारण इनकी कीमत कई करोड़ में है।
वहीं पुलिस अधिकारियों का कहना है कि चोरों ने सिर्फ मूर्तियों पर हाथ साफ किया यहां रखे कैश को उन्होंने हाथ भी नहीं लगाया। ऐसे में पुलिस मामले को संदिग्ध मानकर भी चल रही है। हो सकता है कि इसमें स्थानीय या मंदिर से जुड़े किसी व्यक्ति की संलिप्तता रही हो।
हालांकि पुलिस ने घटनास्थल की जांच के लिए डॉग स्कवायड और फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट को भी बुलाया। बताया जा रहा है कि पुलिस ने तीनों मूर्तियों सहित चोरी गई एक प्लेट को भी बरामद कर लिया है। फिलहाल चोरी करने वाले की तलाश की जा रही है।