{"_id":"59b69ba44f1c1bf87f8b5e8c","slug":"5-naxals-who-perpetrated-an-attack-on-security-personnel-arrested-in-dantewada-s-aranpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"छत्तीसगढ़: DRG और पुलिस के संयुक्त ऑपरेशन में 5 नक्सली चढ़े हत्थे, 2 जवान जख्मी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छत्तीसगढ़: DRG और पुलिस के संयुक्त ऑपरेशन में 5 नक्सली चढ़े हत्थे, 2 जवान जख्मी
amarujala.com- presented by: अरविंद
Updated Mon, 11 Sep 2017 08:11 PM IST
विज्ञापन
Chhattisgarh
छत्तीसगढ़ में पुलिस और जिला पुलिस बल के एक संयुक्त ऑपरेशन में तीन नक्सलियों को गिरफ्तार किया गया है। तीनों को सुकमा जिले के चिंतागुफा क्षेत्र से पकड़ा गया है। वहीं, दूसरे मामले में 5 नक्सलियों को सुरक्षा कर्मियों पर हमले के आरोप में दंतेवाड़ा से पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
पढ़ें: छत्तीसगढ़: नक्सलियों ने यात्री बस को किया आग के हवाले
विज्ञापन
वहीं छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में नक्सलियों से मुठभेड़ में दो सुरक्षा कर्मी जख्मी हो गए। दंतेवाड़ा रेंज के पुलिस उपमहानिरीक्षक सुंदर राज पी ने बताया कि नक्सलियों के साथ मुठभेड़ में सीआरपीएफ का एक जवान जख्मी हो गया, जबकि चरमपंथियों द्वारा किए गए आईईडी विस्फोट में डीआरजी का एक सुरक्षाकर्मी घायल हो गया।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि सीआरपीएफ, जिला रिजर्व गार्ड और एसटीएफ की अलग-अलग टीमें अरणपुर के अंदरूनी इलाकों में माओवादी विरोधी अभियानों पर हैं।
पढ़ें: छत्तीसगढ़: NIA कोर्ट ने 9 दोषियों को सुनाई 10 साल की सजा, नक्सलियों को हथियार सप्लाई का केस
उन्होंने आगे बताया कि डीआरजी की एक टीम के गश्ती करने के दौरान नक्सलियों ने उनपर आईईडी विस्फोटक से हमला किया जिसमें एक जवान बुरी तरह घायल हो गया। तो वहीं दूसरी ओर एक अन्य घटना में, सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ में अर्धसैनिक बल का एक जवान जख्मी हो गया।
वहीं, इस ऑपरेशन के तहत और सुरक्षाबलों को अरणपुर भेजा गया है और घायल जवानों को अरणपुर के अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।