{"_id":"65c4e230634acd88560cade1","slug":"4-lakh-58-thousand-435-voters-of-district-will-use-their-franchise-in-lok-sabha-election-2024-2024-02-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Loksabha Election 2024: मतदाता सूची जारी, इस बार इतने होंगे नए वोटर; 573 मतदान केंद्रों पर होगी वोटिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Loksabha Election 2024: मतदाता सूची जारी, इस बार इतने होंगे नए वोटर; 573 मतदान केंद्रों पर होगी वोटिंग
Thu, 08 Feb 2024 07:48 PM IST
अनुज कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, गरियाबंद
अमर उजाला नेटवर्क, गरियाबंद
Published by: अनुज कुमार
Updated Thu, 08 Feb 2024 07:48 PM IST
सार
लोकसभा चुनाव में जिले के 4 लाख 58 हजार 435 मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग करेंगे। वहीं मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान के तहत इस बाहर 14 हजार 340 नए मतदाता जुड़े हैं। कलेक्टर दीपक अग्रवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन की जानकारी दी।
विज्ञापन
कलेक्टर दीपक अग्रवाल ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लोकसभा चुनाव 2024 के मद्देनजर कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी दीपक अग्रवाल ने गुरुवार को कलेक्टोरेट सभाकक्ष में आयोजित पत्रकार-वार्ता में जिले में मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि छह जनवरी से 22 जनवरी तक मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण अभियान के दौरान मतदाता सूची में नाम जोड़ने, हटाने और संशोधन का कार्य किया गया।
विज्ञापन
पुनरीक्षण अभियान के पश्चात मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन सभी मतदान केन्द्रों में कर दिया गया है। जारी आंकड़ों के अनुसार, लोकसभा निर्वाचन 2024 के अंतर्गत लोकसभा क्षेत्र क्रमांक - 09 महासमुन्द के चुनाव में जिले के कुल 4 लाख 58 हजार 435 मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग करेंगे। इनमें 2 लाख 33 हजार 313 महिला, 2 लाख 25 हजार 113 पुरुष एवं 09 अन्य मतदाता शामिल है।
विज्ञापन
राजिम विधानसभा क्षेत्र में 2 लाख 29 हजार 886 एवं बिंद्रानवागढ़ विधानसभा क्षेत्र में 2 लाख 28 हजार 549 मतदाता पंजीकृत है। मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण अभियान के दौरान कुल 14 हजार 340 नये मतदाता जुड़े। इनमें राजिम विधानसभा के 6 हजार 950 और बिन्द्रानवागढ़ के 7 हजार 390 मतदाता शामिल हैं। जिले में कुल 573 मतदान केंद्र बनाएं गए हैं। इनमें से 299 बिंद्रानवागढ़ और 274 राजिम विधानसभा क्षेत्र में स्थित है। इस दौरान पत्रकार-वार्ता में उप जिला निर्वाचन अधिकारी अविनाश भोई सहित जिले के प्रिन्ट एवं इलेक्ट्रानिक मीडिया के प्रतिनिधिगण मौजूद रहे।
विज्ञापन
कलेक्टर ने बताया कि मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण कार्यक्रम के दौरान विशेष जागरूकता अभियान चलाकर मतदाता सूची में मतदाताओं के नाम जोड़ने का कार्य किया गया। पत्रकार वार्ता में मीडिया प्रतिनिधियों से चर्चा के दौरान कलेक्टर अग्रवाल ने कहा कि निर्वाचन का उद्देश्य समावेशी हो और सभी वर्ग के लोग बढ़-चढ़कर अपने मताधिकार का उपयोग करें। निष्पक्ष मतदान संपादित कराना उद्देश्य है।
कलेक्टर ने बताया कि ईवीएम मशीन की प्रणाली के प्रचार-प्रसार एवं मतदाताओं को जागरूक करने के उद्देश्य से संयुक्त जिला कार्यालय एवं सभी एसडीएम कार्यालयों में ईवीएम डेमो स्ट्रेशन केन्द्र बनाया गया है। ईवीएम एवं वीवीपेट मशीनों का प्रारंभिक जांच पांच फरवरी से शुरू हो गई है। इन मशीनों को एफएलसी 14 फरवरी तक किया जायेगा। मशीनों की जांच ईसीआईएल हैदराबाद से आएं सात इंजीनियरों की टीम के द्वारा की जा रही है। मशीनों की सुरक्षा के लिए आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित की गई है।