{"_id":"593d74824f1c1b336a9bf03d","slug":"34-naxalites-arrested-in-sukma-chhattisgarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुकमा में सुरक्षा बलों को मिली बड़ी कामयाबी, 34 नक्सली गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुकमा में सुरक्षा बलों को मिली बड़ी कामयाबी, 34 नक्सली गिरफ्तार
amarujala.com- presented by: संदीप भट्ट
Updated Sun, 11 Jun 2017 10:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छत्तीसगढ़ के सुकमा में सुरक्षा बलों ने बड़ी कामयाबी के तहत बुरकापाल हमले में शामिल रहे 34 नक्सलियों को गिरफ्तार किया है। सुकमा के एएसपी जितेंद्र शुक्ला ने बताया कि चिंतागुफा इलाके से 31 नक्सलियों को गिरफ्तार किया गया, जबकि तीन नक्सलियों की गिरफ्तारी फुलबागड़ी क्षेत्र से हुई।
विज्ञापन
यह ऑपरेशन जिले की पुलिस, एसटीएफ, और डीआरजी ने चलाया। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार नक्सलियों में स्वयंभू कमांडर पोडियम कोसा, स्वयंभू डिप्टी कमांडर कवासी जोगा, मिदियम पोज्जा, मदकम कोसा भी शामिल है।
विज्ञापन
इससे पहले 8 जून, 6 मई और 22 मई को भी बड़ी संख्या में नक्सलियों को गिरफ्तार किया था। एएसपी ने बताया कि ये सभी नक्सली 24 अप्रैल को चिंतागुफा के बुरकापाल इलाके में सीआरपीएफ जवानों पर हुए हमले में शामिल थे। इसके अलावा इन पर लूट, आगजनी समेत अन्य आरोप भी हैं।
विज्ञापन