फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   34 Naxalites arrested in Sukma Chhattisgarh

सुकमा में सुरक्षा बलों को मिली बड़ी कामयाबी, 34 नक्सली गिरफ्तार

Sun, 11 Jun 2017 10:19 PM IST
amarujala.com- presented by: संदीप भट्ट
amarujala.com- presented by: संदीप भट्ट Updated Sun, 11 Jun 2017 10:19 PM IST
विज्ञापन
34 Naxalites arrested in Sukma Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ के सुकमा में सुरक्षा बलों ने बड़ी कामयाबी के तहत बुरकापाल हमले में शामिल रहे 34 नक्सलियों को गिरफ्तार किया है।  सुकमा के एएसपी जितेंद्र शुक्ला ने बताया कि चिंतागुफा इलाके से 31 नक्सलियों को गिरफ्तार किया गया, जबकि तीन नक्सलियों की गिरफ्तारी फुलबागड़ी क्षेत्र से हुई।

विज्ञापन


यह ऑपरेशन जिले की पुलिस, एसटीएफ, और डीआरजी ने चलाया। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार नक्सलियों में स्वयंभू कमांडर पोडियम कोसा, स्वयंभू डिप्टी कमांडर कवासी जोगा, मिदियम पोज्जा, मदकम कोसा भी शामिल है।
विज्ञापन


इससे पहले 8 जून, 6 मई और 22 मई को भी बड़ी संख्या में नक्सलियों को गिरफ्तार किया था। एएसपी ने बताया कि ये सभी नक्सली 24 अप्रैल को चिंतागुफा के बुरकापाल इलाके में सीआरपीएफ जवानों पर हुए हमले में शामिल थे। इसके अलावा इन पर लूट, आगजनी समेत अन्य आरोप भी हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed