{"_id":"67876caf2382fab537004737","slug":"300-couple-tied-the-knot-under-the-mukhyamantri-kanya-vivah-yojana-in-chhattisgarh-2025-01-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना: छत्तीसगढ़ में 300 जोड़ों ने थामा एक-दूसरे का हाथ, सीएम साय ने दिया आशीर्वाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना: छत्तीसगढ़ में 300 जोड़ों ने थामा एक-दूसरे का हाथ, सीएम साय ने दिया आशीर्वाद
Wed, 15 Jan 2025 01:37 PM IST
अमन कोशले
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
Published by: अमन कोशले
Updated Wed, 15 Jan 2025 01:37 PM IST
सार
छत्तीसगढ़ के तातापानी महोत्सव में मकर संक्रांति के शुभ अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की उपस्थिति में 300 बेटियों का सामूहिक विवाह छत्तीसगढ़ सरकार की मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत धार्मिक रीति रिवाजों के साथ विधि विधान से संपन्न हुआ।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
छत्तीसगढ़ के तातापानी महोत्सव में मकर संक्रांति के शुभ अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की उपस्थिति में 300 बेटियों का सामूहिक विवाह छत्तीसगढ़ सरकार की मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत धार्मिक रीति रिवाजों के साथ विधि विधान से संपन्न हुआ। उन्होंने कहा कि तातापानी महोत्सव ने आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की बेटियों का दामन नई उम्मीदों और खुशियों से भर दिया है।
मुख्यमंत्री साय ने नवदम्पतियों को आशीर्वाद देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना अंतर्गत सामूहिक विवाह के आयोजन से गरीब और जरूरतमंद परिवारों को बेटियों के विवाह के लिए आर्थिक सहारा मिल रहा है। कुसमी विकासखंड की दिव्यांग कन्या कुंती नगेशिया ने अपने विवाह पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि मेरी आर्थिक स्थिति और दिव्यांगता के कारण विवाह संभव नहीं हो पा रहा था।
मुख्यमंत्री के आशीर्वाद और योजना की मदद से आज मेरा सपना साकार हुआ। अन्य नव दम्पत्तियों और उनके परिजनों ने भी इस आयोजन की सराहना की। इस अवसर पर कृषि मंत्री रामविचार नेताम, अन्य जनप्रतिनिधि और हजारों नागरिक इस ऐतिहासिक कार्यक्रम के साक्षी बने। मुख्यमंत्री ने नवदम्पतियों को आपसी सम्मान और जिम्मेदारी से वैवाहिक जीवन को सुखमय बनाने की शुभकामनाएं दीं।