फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   3 youths on bicycle rally for peace abducted by Naxals in Bijapur.

तीनों अपहृत छात्र नक्सलियों के चंगुल से रिहा, बस्तर IG ने की पुष्टि

Sun, 03 Jan 2016 04:08 PM IST
Updated Sun, 03 Jan 2016 04:08 PM IST
विज्ञापन
3 youths on bicycle rally for peace abducted by Naxals in Bijapur.

छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित इलाके बीजापुर से अपहृत मैनेजमेंट के तीनों छात्रों को सुकमा में छोड़ दिया गया। बस्तर जिले के आईजी पुलिस एसआरपी कल्लुरी के मुताबिक नक्सलियों ने इनका अपहरण किया था जिन्हें बाद में छोड़ दिया गया। नक्सलियों द्वारा छोड़े जाने के बाद ये छात्र चिंतलनार पुलिस स्टेशन पहुंचे।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि पुणे के एक मैनेजमेंट कॉलेज में पढ़ने वाले ये छात्र नक्सल प्रभावित इलाके में शांति का संदेश फैलाने के लिए साइकिल टूर पर निकले थे।

'भारत जोड़ो' अभियान के तहत उन्होंने ये साइकिल टूर शुरू किया। लेकिन जैसे ही ये छत्तीसगढ़ के बीजापुर में पहुंचे इनका अपहरण कर लिया गया। बस्तर रेंज के आईजी पुलिस एसआरपी कल्लुरी ने बताया था कि छात्रों का अपहरण बीजापुर के जंगली इलाके बासागुडा में किया गया। हालांकि अब उनकी रिहाई की जानकारी बस्तर पुलिस की ओर से दी गई है।
विज्ञापन

20 दिसंबर को पुणे से शुरू किया था सफर

3 youths on bicycle rally for peace abducted by Naxals in Bijapur.

जिन छात्रों को अपहरण के बाद छोड़ा गया है उनकी पहचान आदर्श पाटील, विलास वलाके और श्रीकृष्ण शेवले के रूप में हुई। बताया जा रहा है कि इन छात्रों ने अपना साइकिल टूर 20 दिसंबर को पुणे से शुरू किया था।

इनकी योजना महाराष्ट्र, ओडिशा और छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित इलाकों में शांति संदेश देने की थी। टूर के दौरान ये छात्र महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ के कई इलाकों से होकर गुजरे।

इनका साइकिल टूर ओडिशा के बालामेला में 10 जनवरी को सम्पन्न होना था। लेकिन इसके पहले ही इनके अपहरण और फिर रिहाई की खबर आ गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed