साइकिल ठीक कराने गई मासूम से रेप!
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले के पास बालौद में एक साइकिल मकैनिक ने 3 साल की बच्ची से रेप किया।
स्थानीय लोगों से पकड़े जाने के बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया।
इसके बाद परिवार के लोग बच्ची को अस्पताल लेकर गए ताकि मेडिकल जांच के बाद रेप की पुष्टि की जा सके।
मां और प्रेमी ने बनाया बेटियों का MMS
अकेला पाकर किया किडनैप
खबर के मुताबिक पीड़ित बच्ची अपने 6 साल के भाई के साथ साइकिल ठीक कराने गई थी।
साइकिल ठीक कराने के बाद पीड़िता का भाई बहन को छोड़कर दुकान के पास ही खेलने लगा।
बच्ची को अकेला देखकर आरोपी दीनबंधु बच्ची को अपने घर ले गया जहां उससे दुष्कर्म किया।
गुंडों को देख भागा दोस्त, लड़की से गैंगरेप
12 घंटे बाद मिला इलाज
घर पहुंचने के बाद बच्ची ने अपने परिवार वालों से दर्द की शिकायत की जिसके बाद परिवार वाले सकते में आ गए। वे तुरंत पुलिस के पास पहुंचे और मामले की शिकायत दर्ज कराई।
लेकिन परिवार वाले बच्ची के मेडिकल टेस्ट के लिए 12 घंटे तक घूमते रहे। पहले वे बालौद के सरकारी अस्पताल गए जहां उनसे कहा गया कि वे किसी निजी अस्पताल जाएं।
निजी अस्पताल में कहा गया कि वे बच्ची को दुर्ग ले जाएं। दुर्ग पहुंच कर उनसे कहा गया कि आपको रायपुर जाना होगा। इस तरह बच्ची सारी दिन रोती-चीखती रही और उसे 12 घंटे बाद इलाज मिल सका।