फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   3 women beat up minor girl in Raipur CG

नाश्ता कर पैसे नहीं देने पर नाबालिग लड़की को जमकर पीटा: रायपुर बस स्टैंड में तीन महिलाओं की करतूत

Thu, 25 May 2023 04:36 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: ललित कुमार सिंह Updated Thu, 25 May 2023 04:36 PM IST
सार

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर स्थित अंतर्राज्यीय बस टर्मिनल भाठागांव में एक नाबालिग लड़की को 3 महिलाओं ने जमकर पीटा। नाबालिग लड़की के पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

विज्ञापन
3 women beat up minor girl in Raipur CG
नाश्ता कर पैसे नहीं देने पर तीन महिलाओं ने नाबालिग लड़की को जमकर पीटा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर स्थित अंतर्राज्यीय बस टर्मिनल भाठागांव में एक नाबालिग लड़की को 3 महिलाओं ने जमकर पीटा। नाबालिग लड़की के पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। मामला टिकरापारा थाने क्षेत्र का है, जहां नाश्ता सेंटर में पैसा नहीं देने पर विवाद हुआ।  
विज्ञापन


बस स्टैंड स्थित कान्हा नाश्ता सेंटर में 16 साल की नाबालिग ने नाश्ता किया। इस दौरान दुकानदार के पैसे मांगने पर उसने पैसे देने से साफ मना कर दिया। इससे दुकानदार और नाबालिग लड़की के साथ विवाद हुआ। लड़की दुकानदार को अभद्र टिप्पणी करने लगी, तभी नाश्ता सेंटर के 3 महिलाओं ने लड़की की जमकर पिटाई कर दी। 
विज्ञापन


112 को सूचना मिलते ही ट्रैफिक पुलिस के साथ मौके पर पहुंची। बिना महिला कांस्टेबल के इस झगड़ा को जल्दी सुलझा नहीं पाए। हालांकि कुछ देर बाद ही झगड़ा शांत हो गया। टीकरापारा थाना प्रभारी अमित बेरिया ने बताया कि यह घटना 4 दिन पहले की है। लड़की बस स्टैंड के पास ही रहती है। उन्होंने बताया कि भाठागांव निवासी आरोपी नाबालिग लड़की को जुवेनाइल कोर्ट में पेश किया गया। इसके बाद उसे 5 हजार रुपए के मुचलके पर जमानत दे दी गई। उन्होंने आगे बताया कि महिलाओं के खिलाफ काउंटर केस दर्ज नहीं किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed