{"_id":"cddcc622-0411-11e2-a185-d4ae52ba91ad","slug":"3-thousand-investors-will-join-chhattisgarh-festival","type":"story","status":"publish","title_hn":"राज्य उत्सव में शामिल होंगे 3 हजार निवेशक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राज्य उत्सव में शामिल होंगे 3 हजार निवेशक
रायपुर/एजेंसी
Updated Fri, 21 Sep 2012 10:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक नवंबर से शुरू होने वाले छत्तीसगढ़ के राज्य उत्सव को सफल बनाने के लिए सरकार ने कोशिशें तेज कर दी हैं। यह उत्सव सात दिन तक चलेगा।
आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि एक नवंबर को नए मंत्रालय भवन का लोकार्पण होगा। दो और तीन नवंबर को वहीं पर अंतरराष्ट्रीय निवेशक सम्मेलन आयोजित किया जाएगा, जिसमें देश-विदेश के लगभग तीन हजार निवेशकों के शामिल होने की संभावना है।
उन्होंने बताया कि राज्य उत्सव के दौरान भव्य आतिशबाजी और लेजर शो आयोजित किए जाएंगे। सप्ताह भर चलने वाले इस उत्सव मेले में विकास प्रदर्शनी का आयोजन किया जाएगा। मेले में विभिन्न शासकीय विभागों के मंडपों के साथ ही सार्वजनिक उपक्रमों और व्यावसायिक संस्थानों के स्टॉल लगाए जाएंगे।