फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   3 lakh farmers waives farm loans of chhattisgarh says cm bhupesh baghel 

छत्तीसगढ़ सीएम का बड़ा बयान, तीन लाख किसानों के खाते में आई कर्जमाफी की रकम

Thu, 27 Dec 2018 04:50 PM IST
संदीप भट्ट न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छत्तीसगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छत्तीसगढ़ Published by: संदीप भट्ट Updated Thu, 27 Dec 2018 04:50 PM IST
विज्ञापन
3 lakh farmers waives farm loans of chhattisgarh says cm bhupesh baghel 
छत्तीसगढ सरकार ने किसानों से कर्ज माफी के जो वादे किए थे उन्हें पूरा करने की कवायद बघेल सरकार ने शुरू कर दी है। विभिन्न मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक गुरुवार को राज्य के कई किसानों के बैंक खातों में कर्ज माफी का पैसा क्रेडिट हुआ। जब बस्तर, बीजापुर, कवर्धा, धमतरी सहित अन्य जिलों के किसानों के खाते में पैसे क्रेडिट होने का उनके मोबाइल पर संदेश आया तो इस बात का खुलासा हुआ।
विज्ञापन


उधर छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल ने गुरुवार को मीडिया से बातचीत के दौरान बताया कि किसानों से किया गए वादों को अमलीजामा पहनाया जा रहा है। भूपेश बघेल ने कहा कि 3 लाख किसानों के खाते में कर्जमाफी की रकम आई है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि एक हजार करोड़ की राशि किसानों के खाते में गई। बता दें कि उन किसानों के खाते में पैसे क्रेडिट किए जा रहे हैं, जिन्होंने नई सरकार बनने से पहले सोसायटी व को-ऑपरेटिव से लिया कर्ज अदा कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


मालूम हो कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बीते 17 दिसंबर को शपथ लेते ही किसानों की कर्जमाफी की फाइल पर हस्ताक्षर किए। बघेल ने राज्य के 16 लाख 65 हजार से अधिक किसानों का 6100 करोड़ कर्ज माफ करने की घोषणा की थी
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed