फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   3 injured including couple due to cylinder fire in chhattisgarh korba

Korba: सिलेंडर में आग लगने से पति-पत्नी सहित 3 झुलसे; किचन में खाना बनाने के दौरान गैस रिसाव से हादसा

Tue, 11 Oct 2022 02:48 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोरबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोरबा Published by: मोहनीश श्रीवास्तव Updated Tue, 11 Oct 2022 02:48 PM IST
सार

पुलिस ने बताया चैन लाल और उसकी पत्नी सुष्मिता समेत भाभी देवकी का बयान दर्ज किया गया है। चैन लाल बालको प्लांट में ठेकाकर्मी है। सोमवार की रात ड्यूटी कर मंगलवार सुबह घर आया था।
 

विज्ञापन
3 injured including couple due to cylinder fire in chhattisgarh korba
सिलेंडर में गैस रिसाव से आग लगने के कारण घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

छत्तीसगढ़ के कोरबा में मंगलवार दोपहर गैस सिलेंडर में आग लगने से पति-पत्नी सहित तीन लोग झुलस गए। तीनों को गंभीर हालत में बालको अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आग के चलते घर के बर्तन और अन्य सामान भी क्षतिग्रस्त हो गया है। बताया जा रहा है कि किचन में खाना बनाने के दौरान गैस रिसाव के चलते हादसा हुआ है। मामला बालको थाना क्षेत्र का है। 
विज्ञापन


पाइप से लीक हो रही थी गैस
जानकारी के मुताबिक, बालको के सेक्टर-4 में काली मंदिर के पास संजय नगर बस्ती में चैन लाल यादव (27) परिवार सहित रहता है। घर में दोपहर करीब 12 बजे चैन लाल, उसकी पत्नी सुष्मिता यादव (23) और उसकी बड़ी भाभी देवकी यादव (39) थे। किचन में देवकी खाना बना रही थी। इसी दौरान गैस सिलेंडर का पाइप लीक होने लगा। उससे गैस निकलती देख देवकी घबरा गई और चैन लाल को बुलाया। 
विज्ञापन


देवर और उसकी पत्नी पहुंचे तभी भड़की आग
इस पर चैनलाल और उसकी पत्नी सुष्मिता किचन में पहुंचे। तभी अचानक से आग भड़क गई और तीनों को चपेट में ले लिया। इसके चलते तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। आग लगने से घर में रखा सामाान और बर्तन भी क्षतिग्रस्त हुए हैं। आग देख और चीख पुकार की आवाज सुनकर आसपास के लोग पहुंचे और डायल-112 को सूचना दी। इसके बाद घायलों को बालको अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed