फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   26 Naxalites including three rewarded Naxalites surrendered in Dantewada

CG: दंतेवाड़ा में 'लोन वर्राटू' अभियान का असर, तीन इनामी नक्सली सहित 26 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण

Mon, 07 Apr 2025 04:44 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, दंतेवाड़ा
अमर उजाला नेटवर्क, दंतेवाड़ा Published by: श्याम जी. Updated Mon, 07 Apr 2025 04:44 PM IST
सार

छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में तीन इनामी नक्सलियों सहित कुल 26 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण कर किया है। आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों को छत्तीसगढ़ सरकार की नवनिर्मित पुनर्वास नीति के तहत 50 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी।

विज्ञापन
26 Naxalites including three rewarded Naxalites surrendered in Dantewada
नक्सलियों ने किया सरेंडर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दंतेवाड़ा जिले में चलाए जा रहे नक्सल उन्मूलन अभियान 'लोन वर्राटू' (घर वापस आइए) और राज्य सरकार की पुनर्वास नीति के प्रभाव से तीन इनामी नक्सलियों सहित कुल 26 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण कर दिया है। यह आत्मसमर्पण सात अप्रैल को दंतेवाड़ा के डीआरजी कार्यालय में हुआ। आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों में विभिन्न संगठनों के सक्रिय सदस्य शामिल हैं, जो नक्सलवाद की हिंसा, शोषण और जंगल में कठिन जीवन से तंग आकर मुख्यधारा में शामिल होने का फैसला लिया।

विज्ञापन


जिला पुलिस बल और सीआरपीएफ द्वारा लगातार संपर्क, संवाद और सरकार की पुनर्वास नीति के व्यापक प्रचार-प्रसार के जरिए नक्सलियों को समाज की मुख्यधारा से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। इस अभियान के तहत अब तक 224 ईनामी सहित कुल 953 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है। आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों में एक आमदई एरिया जनमिलिशिया कमांडर, एक गमपुर आरपीसी जनताना सरकार अध्यक्ष, 20 बेचापाल आरपीसी मिलिशिया, सीएनएम और डीएकेएमएस सदस्य, तीन केशकुतुल आरपीसी मिलिशिया और डीएकेएमएस सदस्य और एक गुड़से आरपीसी डीएकेएमएस सदस्य है।

विज्ञापन

 

पुनर्वास नीति के तहत सहायता
आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों को छत्तीसगढ़ सरकार की नवनिर्मित पुनर्वास नीति के तहत 50 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। इसके अलावा, उन्हें स्किल डेवलपमेंट के लिए प्रशिक्षण, कृषि भूमि और अन्य सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाएंगी।

आत्मसमर्पण का कारण
नक्सलियों ने आत्मसमर्पण के पीछे माओवादी संगठनों की अमानवीय और आधारहीन विचारधारा, स्थानीय आदिवासियों पर अत्याचार, हिंसा, संगठन के भीतर आंतरिक मतभेद और जंगल में रहने की कठिनाइयों को प्रमुख कारण बताया। "लोन वर्राटू" अभियान ने उन्हें समाज में वापसी का रास्ता दिखाया।

विज्ञापन

आत्मसमर्पण करने वाले नक्सली
1. राजेश कश्यप उर्फ गमसन कश्यप पिता सन्नू कश्यप उम्र लगभग 36 वर्ष जाति मुरिया निवासी बोदली नयापारा थाना मालेवाही जिला बस्तर।आमदई एरिया कमेटी जनमिलिशिया कमाण्डर (तीन लाख रुपये)। 
2. कोसा माड़वी पिता स्व. डूम्मा माड़वी उम्र लगभग 30 वर्ष जाति मुरिया निवासी बोडेपल्ली पटेलपारा थाना किरन्दुल जिला दंतेवाड़ा। गमपुर आरपीसी जनताना सरकार अध्यक्ष (एक लाख रुपये)। 
3. छोटू कुंजाम पिता सुधरू कुंजाम उम्र लगभग 22 वर्ष जाति मुरिया निवासी बेचापाल गाण्डुकलपारा थाना मिरतुर जिला बीजापुर। बेचापाल आरपीसी सीएनएम सदस्य      (50 हजार रुपये)। 
4. कुमारी रीना ओयाम पिता लखमा ओयाम उम्र लगभग 22 वर्ष जाति मुरिया निवासी बेचापाल पदमपारा थाना मिरतुर जिला दन्तेवाड़ा। बेचापाल आरपीसी मिलिशिया सदस्य (निरंक)। 
5. महेश उर्फ बंडरा कड़ती पिता सोमलू कड़ती उम्र लगभग 30 वर्ष जाति मुरिया निवासी बेचापाल कड़तीपारा थाना मिरतुर जिला बीजापुर। बेचापाल आरपीसी जंगल शाखा अध्यक्ष। 
6. डोमेश्वर उर्फ गुड्डी ओयाम पिता स्व. सुक्कू ओयाम उम्र लगभग 16 वर्ष जाति मुरिया निवासी बेचापाल पदमपारा थाना मिरतुर जिला बीजापुर।    बेचापाल आरपीसी मिलिशिया सदस्य।
7. लच्छू उर्फ पटेल ओयाम पिता लक्खू ओयाम उम्र लगभग 35 वर्ष जाति मुरिया निवासी बेचापाल देवापारा थाना मिरतुर जिला बीजापुर। बेचापाल आरपीसी मिलिशिया सदस्य।
8. मनोज उर्फ डोग्गा ओयाम पिता स्व0 मंगू उर्फ कोया ओयाम उम्र लगभग 37 वर्ष जाति मुरिया निवासी बेचापाल देवापारा थाना मिरतुर जिला बीजापुर। बेचापाल आरपीसी आर्थिक शाखा अध्यक्ष।
9. रामदेई कड़ती पति स्व. मंगा कड़ती उम्र लगभग 44 वर्ष जाति मुरिया निवासी बेचापाल गाण्डूकलपारा थाना मिरतुर जिला बीजापुर। बेचापाल आरपीसी केएएमएस सदस्य।     
10. शंकर उर्फ सुक्कू ओयाम पिता पाण्डू ओयाम उम्र लगभग 40 वर्ष जाति मुरिया निवासी बेचापाल स्कूलपारा थाना मिरतुर जिला बीजापुर। बेचापाल आरपीसी मिलिशिया सदस्य।
11. लक्खू उर्फ कुंडा राम ओयाम पिता स्व. बोज्जा ओयाम उम्र लगभग 49 वर्ष जाति मुरिया निवासी बेचापाल पदमपारा थाना मिरतुर जिला बीजापुर। बेचापाल आरपीसी डीएकेएमएस सदस्य।
12. मोटू पुनेम पिता बुधू पुनेम उम्र लगभग 23 वर्ष जाति मुरिया निवासी बेचापाल देवापारा थाना मिरतुर जिला बीजापुर। बेचापाल आरपीसी मिलिशिया सदस्य। 
13. रमेश हेमला पिता पण्डरू हेमला उम्र लगभग 19 वर्ष जाति मुरिया निवासी बेचापाल बेचापाल गाण्डूकलपारा थाना मिरतुर जिला बीजापुर। बेचापाल आरपीसी मिलिशिया सदस्य।
14. लक्ष्मण उफ नूली ओयाम पिता सुक्लू ओयाम उम्र लगभग 29 वर्ष जाति मुरिया निवासी बेचापाल पटेलपारा थाना मिरतुर जिला बीजापुर। बेचापाल आरपीसी मिलिशिया सदस्य।
15. कुमारी रीना उर्फ वेत्तेम पदाम पिता कमलू पदाम उम्र लगभग 14 वर्ष जाति मुरिया निवासी बेचापाल पदमपारा थाना मिरतुर जिला बीजापुर। बेचापाल आरपीसी मिलिशिया सदस्य।
16. दशरू उर्फ डोग्गा ओयाम पिता स्व. आयतु ओयाम उम्र लगभग 25 वर्ष जाति मुरिया निवासी बेचापाल पदमपारा थाना मिरतुर जिला बीजापुर।    बेचापाल आरपीसी डीएकेएमएस सदस्य।
17. सन्नू तेलाम पिता स्व. सोमडू तेलाम उम्र लगभग 45 वर्ष जाति मुरिया निवासी बेचापल गाण्डूकलपारा थाना मिरतुर जिला बीजापुर। बेचापाल आरपीसी मिलिशिया सदस्य।
18. सुदरू उर्फ मोक्को ओयाम पिता स्व. पाण्डू ओयाम उम्र लगभग 38 वर्ष जाति मुरिया निवासी बेचापाल पदमपारा थाना मिरतुर जिला बीजापुर।    बेचापाल आरपीसी भूमकाल मिलिशिया सदस्य।
19. आयतु उर्फ गुट्टा ओड़ी पिता स्व. सोमडू ओड़ी उम्र लगभग 23 वर्ष जाति मुरिया निवासी तमोड़ी थाना मिरतुर जिला बीजापुर। बेचापाल आरपीसी कृषि शाखा सदस्य।
20. राकेश उर्फ पण्डरू ओयाम पिता स्व0 सोमलू ओयाम उम्र लगभग 21 वर्ष जाति मुरिया निवासी बेचापाल गायतापारा थाना मिरतुर जिला बीजापुर। बेचापाल आरपीसी मिलिशिया सदस्य।
21. दयालू लेकाम पिता स्व. मुन्ना लेकाम उम्र लगभग 32 वर्ष जाति मुरिया निवासी केशकुत्तुल सुराखाडापारा थाना भैरमगढ़ जिला बीजापुर। केशकुत्तुल आरपीसी डीएकेएमएस सदस्य। 
22. सन्नू कोवासी उर्फ सन्नो पिता हिड़मो कोवासी उम्र लगभग 29 वर्ष जाति मुरिया निवासी केशकुत्तुल मड्डापारा थाना भैरमगढ़ जिला बीजापुर। केशकुत्तुल आरपीसी मिलिशिया सेक्षन ‘ए‘ कमाण्डर। 
23. सायबो वेको पिता बुधराम वेको उम्र लगभग 32 वर्ष जाति मुरिया निवासी केशकुत्तुल मड्डापारा थाना भैरमगढ़ जिला बीजापुर। केशकुत्तुल आरपीसी जनमिलिशिया सेक्शन कमाण्डर। 
24. छोटू पदाम पिता लक्खू पदाम उम्र लगभग 28 वर्ष जाति मुरिया निवासी बेचापाल पदमपारा थाना मिरतुर जिला बीजापुर। बेचापाल आरपीसी मिलिशिया सदस्य। 
25. सुपा उर्फ चन्द्ररू पदाम पिता स्व. आयतु पदाम उम्र लगभग 38 वर्ष जाति मुरिया निवासी बेचापाल पदमपारा थाना मिरतुर जिला बीजापुर। बेचापाल आरपीसी जंगल शाखा सदस्य। 
26. सन्नू कवासी पिता स्व. महादेव कवासी उम्र लगभग 30 वर्ष जाति मुरिया निवासी गुड़से मिस्सगोंदीपारा थाना कटेकल्याण जिला दन्तेवाड़ा। गुड़से पंचायत डीएकेएमएस सदस्य।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed