फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   24 people died in baster

बस्तर में उल्टी दस्त का प्रकोप, अब तक 24 की मौत

Thu, 08 Aug 2013 04:52 PM IST
इंटरनेट डेस्क
इंटरनेट डेस्क Updated Thu, 08 Aug 2013 04:52 PM IST
विज्ञापन
24 people died in baster

छत्तीसगढ के बस्तर अंचल के माड़ क्षेत्र में पिछले 15 दिनों में उल्टी दस्त, डायरिया और पेट दर्द से 24 लोगों की मौत हो गई।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक मौतों का सिलसिला अब भी जारी है। मरने वाले ग्रामीण डूंगा हांदावाडा, पोचावाडा, पांगुड, झारावाही पंचायत के निवासी बताए जा रहे हैं।

प्रभावित गांवों की ओर प्रशासन द्वारा मेडिकल टीम रवाना की गई है लेकिन पांच दिनों बाद भी टीम गांवों तक नहीं पहुंच पाई है।

डूंगा पंचायत के सचिव दुकारूराम वडदा ने बताया कि पंचायत में दस लोगों की मौत हो गई है। इनमें महिलाएं, पुरूष एवं बच्चे शामिल हैं, वहीं हादांवाडा के सचिव मनकुराम पोडियाम ने बताया कि पेट दर्द एवं उल्टी दस्त से सात ग्रामीणों की मौत हो गई है।
विज्ञापन


पोंचावाडा के सचिव हरक चौधरी ने बताया कि रोंहहाड क्षेत्र में एक बच्ची और एक महिला और दो पुरूषों की जान जा चुकी है। पांगडु के सचिव रदूराम ने बताया कि मौसमी बीमारी से तीन लोगों की मौत हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उप सरपंच रामजी धु्रव द्वारा गांव में उल्टी दस्त का प्रकोप होने की जानकारी दी गई थी जिसके आधार पर स्वास्थ्य विभाग को सूचना दी गई है।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed