फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   20 years rigorous imprisonment and fine to the accused of raping a minor in Jagdalpur

CG: सहेली के साथ शौच के लिए गई नाबालिग का दो युवकों ने किया पीछा, जंगल में दोनों ने किया दुष्कर्म; मिली ये सजा

Mon, 05 May 2025 04:16 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर Published by: श्याम जी. Updated Mon, 05 May 2025 04:16 PM IST
सार

जगदलपुर जिले में नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म करने वाले दोषो की 20 साल कारावास की सजा सुनाई गई है। साथ पांच हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है।

विज्ञापन
20 years rigorous imprisonment and fine to the accused of raping a minor in Jagdalpur
कोर्ट (सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

बस्तर जिले के थाना बुरगुम क्षेत्र में 16 वर्षीय नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी पांडू बेको को विशेष पाक्सो न्यायालय ने 20 वर्ष के कठोर कारावास और 5000 रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है। जुर्माना अदा न करने पर एक माह का अतिरिक्त सश्रम कारावास भुगतना होगा। 

विज्ञापन


पीड़िता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी कि वह गांव के मेले में अपनी सहेली के साथ झूला झूलने गई थी। शाम सात बजे के करीब दोनों जंगल की ओर शौच के लिए गईं, तभी आरोपी पांडू बेको और संतोष बेको ने उनका पीछा किया। दोनों ने पीड़िता और उनकी सहेली के मुंह में गमछा बांधकर उन्हें जंगल में ले जाकर जबरन दुष्कर्म किया। शिकायत के आधार पर पुलिस ने जांच शुरू की और पीड़िता की उम्र 16 वर्ष से कम होने के कारण पांडू बेको के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 376(3) और पाक्सो अधिनियम 2012 की धारा 4 के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया। 
विज्ञापन


मामले की सुनवाई अपर सत्र न्यायाधीश (एफटीसी) और विशेष पाक्सो न्यायालय की पीठासीन अधिकारी श्रीमती संगीता नवीन तिवारी के समक्ष हुई। अभियोजन के तर्कों और साक्ष्यों के आधार पर न्यायालय ने पांडू बेको को पाक्सो अधिनियम की धारा-4 के तहत दोषी ठहराया। इसके साथ ही पीड़िता को दंड प्रक्रिया संहिता की धारा 357-क के तहत राज्य सरकार की मुआवजा और पुनर्वास नीति के अनुसार सहायता राशि प्रदान करने का आदेश दिया गया। अभियोजन पक्ष की ओर से विशेष लोक अभियोजक (पाक्सो) वरुणा मिश्रा ने पैरवी की। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed