फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   157 elephants roaming in different groups in Raigarh

CG: रायगढ़ में अलग-अलग दलों में विचरण कर रहे 157 हाथी, 40 नर, 79 मादा और 38 बच्चे शामिल; ग्रामीणों में दहशत

Thu, 10 Oct 2024 07:47 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़ Published by: श्याम जी. Updated Thu, 10 Oct 2024 07:47 PM IST
सार

रायगढ़ जिले में इन दिनों 157 जंगली हाथी अलग-अलग दल में विचरण कर रहे हैं। गुरूवार की शाम धरमजयगढ़ वन मंडल के छाल रेंज में 36 हाथियों के पहुंचने से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।

विज्ञापन
157 elephants roaming in different groups in Raigarh
जंगली हाथी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

धरमजयगढ़ वनमंडल के छाल रेंज के लोटन-एडूकला परिसर कक्ष क्रमांक 483 RF में हाथियों का एक बड़ा दल विचरण कर रहा है। बताया जा रहा की यहां एक साथ 36 हाथी एक ही दल मे मौजूद हैं, जिसको लेकर ग्रामीणों में दहशत है। त्योहार के सीजन के तहत ग्रामीणों का अक्सर गांव से बाहर आना-जाना लगा रहता है, ऐसे मे वे डर के साये मे आवागमन करने पर विवश हैं। वन विभाग के आलावा हाथी मित्र दल के सदस्य हाथियों के मूवमेंट पर नजर बनाये हुए हैं और लोगों को सावधानी बरतने की अपील की जा रही है।

विज्ञापन




वन विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक, रायगढ़ जिले के जंगलों में 157 हाथी अलग-अलग दलों में विचरण कर रहे हैं, जिसमें धरमजयगढ़ वन मंडल में 143 हाथी तो वहीं रायगढ़ वन मंडल में 14 हाथी शामिल हैं। हाथियों के इस दल में 40 नर हाथी, 79 मादा हाथी के अलावा 38 बच्चे शामिल हैं। हाथियों के इस दल ने बीती रात उत्पात मचाते हुए 37 किसानों की फसलों को नुकसान पहुंचाया है।

विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed