फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   150 years of 'Vande Mataram': PM modi says it is a symbol of worship of Mother India

'वंदे मातरम्’ के 150 वर्ष: पीएम बोले- मां भारती की आराधना का प्रतीक, सीएम ने बताया देशभक्ति की प्रबल प्रेरणा

Fri, 07 Nov 2025 04:12 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Fri, 07 Nov 2025 04:12 PM IST
सार

राष्ट्रगीत वंदे मातरम् की 150वीं वर्षगांठ के अवसर पर देशभर में शुक्रवार को विविध कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। छत्तीसगढ़ में भी इस ऐतिहासिक अवसर को पूरे उत्साह और गर्व के साथ मनाया गया।

विज्ञापन
150 years of 'Vande Mataram': PM modi says it is a symbol of worship of Mother India
सीएम विष्णु देव साय ने अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ सामूहिक रूप से वंदे मातरम् का गायन किया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राष्ट्रगीत वंदे मातरम् की 150वीं वर्षगांठ के अवसर पर देशभर में शुक्रवार को विविध कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। छत्तीसगढ़ में भी इस ऐतिहासिक अवसर को पूरे उत्साह और गर्व के साथ मनाया गया। मंत्रालय महानदी भवन में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ सामूहिक रूप से वंदे मातरम् का गायन किया और स्वतंत्रता संग्राम के अमर बलिदानियों को नमन किया।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री वर्चुअल माध्यम से नई दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय स्मरणोत्सव से भी जुड़े और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संबोधन सुना। इस अवसर पर प्रधानमंत्री ने कहा कि वंदे मातरम् मां भारती की साधना और आराधना की प्रेरक अभिव्यक्ति है। उन्होंने कहा कि इस गीत का सामूहिक गान एकता, लय और भावनात्मक ऊर्जा का प्रतीक है, जो हर भारतीय के हृदय को स्पंदित करता है।
विज्ञापन


प्रधानमंत्री ने कहा कि वंदे मातरम् भारत की स्वतंत्रता का उद्घोष था, जिसने गुलामी की बेड़ियों को तोड़ने की प्रेरणा दी। यह केवल प्रतिरोध का स्वर नहीं, बल्कि आत्मबल जगाने वाला मंत्र बना। उन्होंने बताया कि इस गीत में भारत की हजारों वर्षों पुरानी सभ्यता, संस्कृति और समृद्धि की गाथा समाहित है। प्रधानमंत्री ने कहा कि आज का भारत अपनी परंपरा, आध्यात्मिकता और आधुनिकता के संगम से एक नए युग की ओर अग्रसर है और वंदे मातरम् आज भी उतना ही प्रासंगिक है जितना स्वतंत्रता संग्राम के दौर में था।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों को इस अवसर पर शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने कहा कि ‘वंदे मातरम्’ मातृभूमि के प्रति प्रेम, कृतज्ञता और राष्ट्रधर्म की भावना का शाश्वत प्रतीक है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पूरे देश ने आज एक स्वर में इस गीत का सामूहिक गायन कर मातृभूमि की वंदना की है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह गीत बंकिमचंद्र चट्टोपाध्याय की कालजयी रचना है, जिसकी सृष्टि 7 नवंबर 1875 को हुई थी और जिसे बाद में उपन्यास ‘आनंद मठ’ में शामिल किया गया। स्वतंत्रता संग्राम के दौरान ‘वंदे मातरम्’ देशभक्ति की सबसे प्रबल प्रेरणा बना। अनेक क्रांतिकारियों ने इसी उद्घोष के साथ अपने प्राण न्योछावर किए। उन्होंने कहा कि 1905 में बंगाल विभाजन के समय इस गीत ने स्वदेशी आंदोलन को नई ऊर्जा दी और यह उत्तर से दक्षिण, पूर्व से पश्चिम तक एकता और राष्ट्रभक्ति का मंत्र बन गया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि वंदे मातरम् सुनते ही हृदय में ऊर्जा, गर्व और देशभक्ति का संचार होता है। यह गीत हमें स्मरण कराता है कि हमारी भूमि, जल, अन्न और संस्कृति ही हमारी जीवनदायिनी शक्ति हैं। यूरोप में भूमि को 'फादरलैंड' कहा जाता है, लेकिन भारत में हम अपनी भूमि को 'मातृभूमि' कहते हैं, यही हमारी सांस्कृतिक पहचान है।

कार्यक्रम में प्रधानमंत्री ने वंदे मातरम् की 150वीं वर्षगांठ को समर्पित स्मारक सिक्का और डाक टिकट जारी किया। साथ ही वंदे भारत पोर्टल (vandematram150.in) का शुभारंभ किया गया। इस पोर्टल के माध्यम से देशवासी अपनी आवाज़ में ‘वंदे मातरम्’ रिकॉर्ड कर इस ऐतिहासिक यात्रा का हिस्सा बन सकते हैं।


इस अवसर पर मंत्रालय में वंदे मातरम् की 150वीं वर्षगांठ पर आयोजित छायाचित्र प्रदर्शनी का उद्घाटन भी किया गया। मुख्यमंत्री ने प्रदर्शनी का अवलोकन करते हुए कहा कि यह भारत के गौरवशाली इतिहास और स्वतंत्रता संग्राम के दौर की अनकही कहानियों को उजागर करती है। उन्होंने कहा कि यह प्रदर्शनी नई पीढ़ी को देश की आज़ादी के मूल भाव और ‘वंदे मातरम्’ की प्रेरक भूमिका से परिचित कराएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed