फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   15-year-old Mahavir, who had left for school, was crushed by a speeding tanker and died on the spot

Raipur News: स्कूल जाने निकला था 15 साल का महावीर, तेज रफ्तार टैंकर ने रौंदा, मौके पर हुई मौत

Wed, 27 May 2026 01:56 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Wed, 27 May 2026 01:56 PM IST
सार

राजधानी के सड्डू क्षेत्र में मंगलवार सुबह हुए एक भीषण सड़क हादसे में 15 वर्षीय छात्र की जान चली गई। मृतक की पहचान महावीर शर्मा के रूप में हुई है, जो स्कूल जाने के लिए घर से निकला था।

विज्ञापन
15-year-old Mahavir, who had left for school, was crushed by a speeding tanker and died on the spot
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी के सड्डू क्षेत्र में मंगलवार सुबह हुए एक भीषण सड़क हादसे में 15 वर्षीय छात्र की जान चली गई। मृतक की पहचान महावीर शर्मा के रूप में हुई है, जो स्कूल जाने के लिए घर से निकला था। इसी दौरान तेज गति से आ रहे एक पानी टैंकर ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। हादसा इतना गंभीर था कि छात्र ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


घटना के बाद इलाके में लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत मदद की कोशिश की, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। हादसे के तुरंत बाद टैंकर चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन


पूरी घटना पास में लगे CCTV कैमरे में रिकॉर्ड हो गई है। फुटेज में हादसे से ठीक पहले सड़क पर एक बाइक सवार भी दिखाई दे रहा है। प्रारंभिक जांच में पुलिस इस एंगल पर भी काम कर रही है कि बाइक की अचानक हुई गतिविधि के चलते छात्र संतुलन खोकर टैंकर के सामने आ गया हो।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, मृतक महावीर शर्मा सड्डू स्थित LIG सेक्टर-1 का निवासी था। हादसे के बाद सबसे पहले घटनास्थल पर पहुंचने वाला व्यक्ति वही अज्ञात बाइक चालक बताया जा रहा है, जिसकी पहचान करने की कोशिश की जा रही है। फिलहाल पुलिस फरार टैंकर चालक की तलाश में जुटी हुई है। आसपास लगे अन्य CCTV कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है ताकि वाहन और चालक की पहचान जल्द की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed