फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   12th pass will get 1000 every month for further studies

12वीं उत्तीर्ण करने वालों को हर माह एक हजार रुपए

Thu, 07 Mar 2013 04:58 PM IST
रायपुर/इंटरनेट डेस्क
रायपुर/इंटरनेट डेस्क Updated Thu, 07 Mar 2013 04:58 PM IST
विज्ञापन
12th pass will get 1000 every month for further studies

छत्तीसगढ़ के स्कूल शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने विद्यार्थियों के लिये कई महत्वपूर्ण घोषणायें कीं हैं। अब 12वीं कक्षा की परीक्षा में उत्तीर्ण होने वाले विद्यार्थियों में से शीर्ष 20 फीसदी को आगे की पढ़ाई के लिये सरकार हर महीने एक हजार रुपए देगी। इसके अलावा साइंस की पढ़ाई को भी प्रोत्साहन दिया जायेगा।

विज्ञापन


इसकी जानकारी विधानसभा में बुधवार को शिक्षामंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने शिक्षा विभाग की अनुदान मांगों पर चर्चा के दौरान दी। इस दौरान साइंस की पढ़ाई के लिये प्रोत्साहित करने हेतु नई योजना लागू करने की घोषणा भी की गई।
विज्ञापन


शिक्षामंत्री ने बताया की प्रोत्साहन देने की इस योजना के तहत मिडिलस्कूल के बच्चों को 100, हाईस्कूल के बच्चों को 200 और हायर सेकंडरी के बच्चों को हर महीने 250 रुपए की सहायता दी जाएगी। इससे एक लाख विद्यार्थियों को सीधे तौर पर लाभ पहुंचेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अतिरिक्त उन्होंने बताया कि स्कूलों में मध्याह्न् भोजन बनाने वाले रसोइयों को राज्य मद से अब 200 रुपए दिए जाएंगे। अभी तक उन्हें केंद्र सरकार से 1000 रुपए प्रतिमाह मानदेय मिलता है।


शिक्षामंत्री ने नई योजनाओं की घोषाणायें तो की हैं लेकिन अभी तक पुरानी घोषणायें पूरी होनी बाकी हैं। 2010-11 शिक्षा सत्र के नतीजे घोषित करते समय की गई घोषणा के दो साल बाद तक भी 12वीं के टॉपर्स को पुरस्कार राशि नहीं मिल सकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed