{"_id":"635e38584fd98b703a1b6fd1","slug":"12-checkposts-in-kabirdham-to-stop-illegal-transportation-of-paddy","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kabirdham: एक नवंबर से शुरू होगी धान खरीदी, अवैध परिवहन रोकने बॉर्डर सहित जिले में बनाए गए 12 चेकपोस्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kabirdham: एक नवंबर से शुरू होगी धान खरीदी, अवैध परिवहन रोकने बॉर्डर सहित जिले में बनाए गए 12 चेकपोस्ट
Sun, 30 Oct 2022 02:10 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कवर्धा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कवर्धा
Published by: मोहनीश श्रीवास्तव
Updated Sun, 30 Oct 2022 02:10 PM IST
सार
अफसरों ने बताया कि छत्तीसगढ़ में धान का समर्थन मूल्य दूसरे राज्यों की तुलना में ज्यादा है। जिसके कारण दूसरे राज्यों के धान को यहां के बिचौलियों से मिलकर बेचने की शिकायत मिलती रहती है।
विज्ञापन
छत्तीसगढ़ में एक नवंबर से शुरू होगी धान खरीदी।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छत्तीसगढ़ सहित कवर्धा जिले में एक नवंबर से धान खरीदी शुरू हो रही है। इससे पहले अवैध परिवहन रोकने के लिए 12 अंतरराज्यीय चेकपोस्ट बनाए गए हैं। यह चेकपोस्ट मध्यप्रदेश बॉर्डर से लगे धावइ पानी, पोलमी और खारा में बनाए गए हैं। अभी तक इन्हीं राज्यों से सबसे ज्यादा अवैध धान का परिवहन पकड़ा गया है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, साल 2021 में धान के अवैध परिवहन और भंडारण के 81 मामले सामने आए थे। इस दौरान 28 हजार 597 बोरा धान जब्त किया गया था, जिसकी कीमत 2.84 करोड़ रुपये थी। इसके अलावा प्रयागराज उत्तर प्रदेश से अवैध धान परिवहन करते 256 क्विंटल धान पकड़ा गया था।
विज्ञापन
अफसरों ने बताया कि छत्तीसगढ़ में धान का समर्थन मूल्य दूसरे राज्यों की तुलना में ज्यादा है। जिसके कारण दूसरे राज्यों के धान को यहां के बिचौलियों से मिलकर बेचने की शिकायत मिलती रहती है। इसे ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन ने निगरानी के लिए चेकपोस्ट बनाने के साथ ही सभी धान केंद्रों के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त किया है।
विज्ञापन
इस साल धान खरीदी 2650 रुपये प्रति क्विंटल की जाएगी। जो पिछले साल की तुलना में 150 रुपये अधिक है।