फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   10th class student murder dead body found a kilometer away in surajpur chhattisgarh

छत्तीसगढ़: सूरजपुर में 10वीं के छात्र की हत्या, घर से एक किमी दूर खून से लथपथ मिला शव

Sun, 26 Sep 2021 10:44 AM IST
प्रशांत कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर Published by: प्रशांत कुमार झा Updated Sun, 26 Sep 2021 10:44 AM IST
सार

पुलिस को शक है कि रितिक के परिवारवालों से किसी का कभी कोई झगड़ा या विवाद तो नहीं चल रहा था, जिसका बदला लेने के लिए बच्चे की हत्या कर दी गई । फिलहाल थाना 
प्रभारी ने आरोपियों को पकड़ने के लिए टीम गठित कर दी है।  

विज्ञापन
10th class student murder dead body found a kilometer away in surajpur chhattisgarh
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। 10वीं के छात्र की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई है। छात्र देर रात तक घर में पढ़ाई कर रहा था। सुबह उसके घरवालों को घर से एक किलोमीटर दूर झाड़ियों में खून से लथपथ शव मिला। वारदात जयनगर थाना क्षेत्र के लटोरी चौकी के बृजनगर गांव की है।  पुलिस ने  अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन


 बृजनगर का रहने वाला 15 साल का रितिक राजवाड़े कक्षा 10वीं का छात्र था। वह यूवी संस्कार स्कूल में पढ़ाई करता था। 24 सितंबर (शुक्रवार) रात वह रोज की तरह पढ़ाई कर रहा था। रात करीब 11 बजे परिजन सोने के लिए चले गए और रितिक पढ़ाई करता रहा। इसी दौरान अचानक वह लापता हो गया। सुबह करीब 3 बजे जब परिजनों की आंख खुली तो रितिक के कमरे का दरवाजा खुला देख अंदर गए, जहां रितिक नहीं था। इस पर परिजनों ने खोजबीन शुरू कर दी। खोजबीन में घर से करीब 1 किमी दूर खून से लथपथ उसका शव झाड़ियों के बीच मिला है।  रितिक के गले और माथे पर किसी धारदार हथियार से हमला करने के निशान मिले हैं।
विज्ञापन


अभी तक आरोपियों का नहीं लगा कोई सुराग
हत्या की सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपियों की खोजबीन के लिए फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड की भी मदद ली, लेकिन आरोपियों का कोई सुराग नहीं हो सका। लटेरी चौकी प्रभारी सुनील सिंह ने बताया कि परिजनों ने अभी किसी पर शक जाहिर नहीं किया है। हालांकि, पुलिस परिजनों से किसी से विवाद होने को लेकर भी पूछताछ कर रही है। पुलिस को शक है कि रितिक के परिवारवालों से किसी का कभी कोई झगड़ा या लड़ाई तो नहीं हुआ है, जिसका बदला लेने के लिए बच्चे की हत्या कर दी गई । फिलहाल पुलिस इस एंगेल से भी जांच कर रही है। पुलिस का दावा है कि आरोपियों को पकड़कर जल्द ही इस मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed