{"_id":"6abf771cb5d39a39330dd516","slug":"10-kg-marijuana-recovered-from-a-secret-chamber-of-a-car-in-rajnandgaon-two-arrested-2026-10-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीजी: कार की सीट के नीचे बना रखा था गुप्त चेंबर, 10.543 किलो गांजा बरामद; दो गिरफ्तार, दो नाबालिग अभिरक्षा में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीजी: कार की सीट के नीचे बना रखा था गुप्त चेंबर, 10.543 किलो गांजा बरामद; दो गिरफ्तार, दो नाबालिग अभिरक्षा में
Fri, 02 Oct 2026 02:51 PM IST
अमन कोशले
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
Published by: अमन कोशले
Updated Fri, 02 Oct 2026 02:51 PM IST
सार
कार के गुप्त चेंबर से 10 किलो 543 ग्राम गांजा बरामद किया। मामले में जबलपुर निवासी दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि दो नाबालिगों को अभिरक्षा में लिया गया। पुलिस ने कार, मोबाइल और नकदी समेत 3.28 लाख रुपये का माल जब्त किया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
राजनांदगांव जिले के बोरतलाव पुलिस ने डोंगरगढ़ से महाराष्ट्र जाने वाले मार्ग पर ने घेराबंदी करते हुए एक कार से 10 किलो 543 ग्राम गांजा बरामद किया है। इस मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि दो विधि से संघर्षरत अपचारी बालकों को पुलिस अभिरक्षा में लिया गया है।
पुलिस ने गांजे के साथ तस्करी में उपयोग की जा रही कार, मोबाइल फोन और नकद राशि समेत कुल 3,28,040 रुपये का माल जब्त किया है। पुलिस ने यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर डोंगरगढ़ से महाराष्ट्र की ओर जाने वाले रास्ते पर की। इस पूरी कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध नशे का कारोबार करने वाले लोगों के बीच भारी हड़कंप मच गया है।
गुप्त सूचना के आधार पर नाकेबंदी
पुलिस के अनुसार मादक पदार्थों के परिवहन की यह पूरी घटना 1 अक्तूबर की है। पुलिस को मुखबिर से सटीक जानकारी प्राप्त हुई थी कि एक स्लेटी रंग की कार में चार लोग सवार होकर भारी मात्रा में गांजा लेकर जा रहे हैं। मुखबिर ने बताया कि आरोपी डोंगरगढ़-बोरतलाव मार्ग का उपयोग करते हुए छत्तीसगढ़ की सीमा से महाराष्ट्र की दिशा में बढ़ रहे हैं। पुलिस ने डोंगरगढ़-महाराष्ट्र मुख्य मार्ग पर मोर्चा संभालते हुए मजबूत नाकेबंदी कर दी।
विज्ञापन
कार के गुप्त चेंबर से बरामदगी
नाकेबंदी के दौरान जैसे ही मुखबिर के बताए गए हुलिए और पंजीकरण क्रमांक वाली स्लेटी कार मौके पर पहुंची, पुलिस बल ने उसे तुरंत रोक लिया। उसमें सवार लोगों से पूछताछ शुरू की गई और फिर वाहन की तलाशी ली गई। प्रथम दृष्टया कार सामान्य दिख रही थी, लेकिन जब पुलिसकर्मियों ने वाहन के अंदर की संरचना की जांच की तो उसमें बड़ी चालाकी से बनाए गए गुप्त चेंबर दिखाई दिए। आरोपियों ने पुलिस की नजरों से बचने के लिए कार की बीच वाली सीट के निचले हिस्से में और सीट के ठीक पीछे विशेष चेंबर तैयार किए थे। जब पुलिस ने इन चेंबरों को खोला तो उनके अंदर से गांजे के 10 अलग-अलग पैकेट बरामद हुए। पुलिस ने सभी पैकेटों को बाहर निकाला और नियमानुसार उनका वजन कराया। जांच में जब्त गांजे का कुल वजन 10 किलो 543 ग्राम पाया गया, जिसकी बाजार में अनुमानित कीमत लगभग 1,05,000 रुपये बताई गई है।
जबलपुर निवासी आरोपियों पर शिकंजा
पुलिस ने दो मुख्य वयस्क आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान 54 वर्षीय रोशनलाल बर्मन और 55 वर्षीय कृष्णदास बैरागी के रूप में हुई है। ये दोनों आरोपी मध्य प्रदेश के जबलपुर शहर के निवासी हैं। कार में दो नाबालिग भी सवार थे, जिन्हें पुलिस ने अपनी अभिरक्षा में ले लिया है। इन दोनों अपचारी बालकों के संबंध में नियमानुसार कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है। पुलिस पता लगाने का प्रयास कर रही है आरोपी छत्तीसगढ़ के इस मार्ग से गांजा कहां से लेकर आ रहे थे और महाराष्ट्र में इसे किसे सौंपने की योजना बना रहे थे।
एनडीपीएस एक्ट में कार्रवाई
पुलिस ने इस मामले में मादक पदार्थ अधिनियम की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस ने जब्त किए गए 10 किलो 543 ग्राम गांजे के अलावा दो लाख रुपये मूल्य की कार, 20 हजार रुपये मूल्य का एक मोबाइल फोन और 3,040 रुपये की नकद राशि जब्त की है। इस प्रकार पुलिस द्वारा की गई कुल जब्ती का मूल्य तीन लाख 28 हजार 40 रुपये है। पुलिस ने विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत मामला पंजीकृत किया है।