फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   10 accused who opened and operated bank accounts for cyber fraud arrested from UP-Raipur

Operation Cyber Shield: साइबर ठगी के लिए बैंक खाता खुलवाने और ऑपरेट करने वाले 10 आरोपी UP-रायपुर से गिरफ्तार

Thu, 22 May 2025 08:07 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Thu, 22 May 2025 08:07 PM IST
सार

Operation Cyber Shield: साइबर ठगी के लिए बैंक खाता खुलवाने और खातों को ऑपरेट करने में शामिल 10 आरोपी को उत्तरप्रदेश और रायपुर से गिरफ्तार किया गया है।

विज्ञापन
10 accused who opened and operated bank accounts for cyber fraud arrested from UP-Raipur
पुलिस के गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रायपुर पुलिस की पर से ऑपरेशन साइबर शील्ड अंतर्गत कार्रवाई जारी है। साइबर ठगी के लिए बैंक खाता खुलवाने और खातों को ऑपरेट करने में शामिल 10 आरोपी को उत्तरप्रदेश और रायपुर से गिरफ्तार किया गया है। ऑपरेशन साइबर शील्ड अंतर्गत अब तक गिरफ्तार आरोपियों में मुख्य सरगना सहित बैंक अधिकारी, सॉफ्टवेयर इंजीनियर, प्रमोटर, बैंक खाता धारक,  संवर्धक एवं संचालक, फ्रॉड कॉलर, सिम विक्रेता और सीए शामिल हैं।
विज्ञापन


पुलिस महानिरीक्षक रायपुर रेंज अमरेश मिश्रा की ओर से साइबर अपराध का अनुसंधान म्यूल बैंक खाता की जांच करने के लिए योजना तैयार कर साइबर अपराध में शामिल बैंक खाता संवर्धक/संचालक-एजेंट/बैंक अधिकारी/सिम सप्लायर सभी आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने एक लिए रेंज साइबर थाना रायपुर को निर्देशित किया गया है।
विज्ञापन


थाना सिविल लाइन रायपुर के अपराध क्रमांक 44/25, 129/25 धारा 317(2), 317(4), 317(5), 111, 3(5) बी एन एस में निर्देशों का पालन कर कार्यवाही करते हुए, पूर्व में गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ एवं तकनीकी विश्लेषण से बैंक खाता खुलवाने, साइबर ठगी की रकम प्राप्त करने, रकम को इधर-उधर करने में शामिल 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों के द्वारा जगह बदल बदल कर म्यूल बैंक खातों को खुद ऑपरेट किया जाता था तथा ठगी की रकम को इधर उधर किया जाता था।आरोपियों द्वारा अत्यधिक मात्रा में ठगी की रकम प्राप्त की गई है। आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गिरफ्तार आरोपी
  • देवेंद्र शर्मा 32 वर्ष, उत्तरप्रदेश
  • सनी सोनी 26 वर्ष, रायपुर
  • राकेश साहू 45 वर्ष, रायपुर
  • राजेन्द्रपुरम 32 वर्ष, रायपुर
  • भानु प्रताप सेन 22 वर्ष, रायपुर
  • अब्दुल कलाम 49 वर्ष, रायपुर
  • रोहित कस्तूरिया 24 वर्ष, रायपुर
  • रितेश निर्मलकर 39 वर्ष, रायपुर
  • ऋतिक शर्मा 25 वर्ष, रायपुर
  • बज्जू शर्मा 25 वर्ष, रायपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed