फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   10,000 rupees reward on the accused of murdering a minor

सीजी: नाबालिग हत्याकांड में पुलिस को आरोपी की तलाश, सूचना देने वाले को मिलेगा 10 हजार रुपये का इनाम

Sat, 17 Oct 2026 01:06 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, दुर्ग-भिलाई
अमर उजाला नेटवर्क, दुर्ग-भिलाई Published by: अमन कोशले Updated Sat, 17 Oct 2026 01:06 PM IST
सार

लुचकी तालाब इलाके में नाबालिग की हत्या के मामले में फरार आरोपी रविदास मानिकपुरी पर पुलिस ने 10 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। आरोपी की जानकारी देने वालों की पहचान गोपनीय रखी जाएगी। पुलिस ने हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए हैं।

विज्ञापन
10,000 rupees reward on the accused of murdering a minor
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दुर्ग पुलिस ने कोतवाली थाना क्षेत्र के लुचकी तालाब इलाके में एक नाबालिग लड़की की हत्या के मामले में फरार आरोपी रविदास मानिकपुरी पर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। 22 वर्षीय आरोपी घटना के बाद से ही पुलिस को चकमा देकर फरार चल रहा है। पुलिस ने आरोपी के संबंध में सटीक जानकारी देने वाले व्यक्ति की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखने और उसे घोषित शर्तों के तहत 10 हजार रुपये का इनाम देने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन


घर से मिला था नाबालिग का शव
गत 26 सितंबर को कोतवाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत वार्ड नंबर 7 में स्थित एक मकान में नाबालिग लड़की का शव मिला था। स्थानीय लोगों की सूचना पर कोतवाली पुलिस की टीम बिना किसी देरी के घटनास्थल पर पहुंची। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस ने फोरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया। फोरेंसिक विशेषज्ञों ने घटनास्थल की गहन जांच-पड़ताल की और महत्वपूर्ण भौतिक साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने शव का पंचनामा तैयार कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस अधिकारी घटनाक्रम से जुड़ी हर कड़ी की गहनता से विवेचना कर रहे हैं।
विज्ञापन


मां ने प्रताड़ना के लगाए आरोप
मृतका की मां ने आरोपी रविदास मानिकपुरी पर गंभीर आरोप लगाते हुए बताया कि उनकी बेटी लगभग एक साल से आरोपी के साथ निवास कर रही थी। मां का कहना है कि आरोपी उनकी बेटी के साथ मारपीट करता था और उससे काम करवाने के बाद पैसे भी नहीं देता था। घटना से दो दिन पहले ही बेटी आरोपी की प्रताड़ना से परेशान होकर उनके पास आई थी। आरोप है कि 26 सितंबर की शाम रविदास उसे जबरन अपने साथ ले गया था। मां ने बेटी की मृत्यु के लिए आरोपी को सीधा जिम्मेदार ठहराते हुए उसके विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर
पुलिस ने मां के बयान और फोरेंसिक जांच में मिले साक्ष्यों के आधार पर हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी की पतासाजी शुरू कर दी है। दुर्ग पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि आरोपी के विषय में कोई भी जानकारी मिलने पर तत्काल पुलिस को सूचित करें। नागरिक इस संबंध में पुलिस नियंत्रण कक्ष दुर्ग के मोबाइल नंबर 94791-92099 या थाना दुर्ग के नंबर 94791-92019 पर संपर्क साध सकते हैं। पुलिस ने आश्वस्त किया है कि सूचना देने वाले व्यक्ति का नाम और पहचान पूरी तरह गुप्त रखी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed