{"_id":"58fc97044f1c1bee488b4d54","slug":"1-maoist-commander-arrested-in-chhattisgarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"CRPF और पुलिस को मिली कामयाबी, 1 लाख रुपये का ईनामी माओवादी कमांडर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CRPF और पुलिस को मिली कामयाबी, 1 लाख रुपये का ईनामी माओवादी कमांडर गिरफ्तार
amarujala.com-Presented by- अकरम
Updated Sun, 23 Apr 2017 05:30 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक चित्र
छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले की पुलिस ने एक ईनामी माओवादी कमांडर को गिरफ्तार किया है। माओवादी संगठन में जनमिलिशिया कमांडर के तौर पर सक्रिय हदमा मदकम को शनिवार को परचेली और चिकपाल गांव के पास एक जंगल से गिरफ्तार किया गया। मदकम के सर पर एक लाख रुपये का ईनाम घोषित था।
विज्ञापन
काटेकल्याण थानाध्यक्ष विजय पटेल ने बताया कि जिला पुलिस और सीआरपीएफ की 195वीं बटालियन की टीम को एक अभियान के दौरान माओवादी कमांडर के ठिकाने का पता चला। थानाध्यक्ष ने बताया कि मदकम माओवादियों के काटेकल्याण एरिया समिति के दरभा इकाई में सक्रिय था जिसने बस्तर में कई हमलों को अंजाम दिया है।
विज्ञापन
गुडसे गांव में 17 अप्रैल को हुए आईईडी विस्फोट में भी मदकम कथित तौर पर शामिल था जिसमें एसटीएफ के दो जवान घायल हो गए थे। पुलिस दल पर हमला करने के अलावा अन्य कई मामलों में पुलिस को मदकम की तलाश थी।
विज्ञापन