फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   wheat scam: congress leaders filed case against punjab government

गेहूं घोटाला: शिकायत देने पहुंचे कांग्रेस नेताओं को देख भागे अफसर

Thu, 21 Apr 2016 07:30 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Thu, 21 Apr 2016 07:30 PM IST
विज्ञापन
wheat scam: congress leaders filed case against punjab government
पंजाब कांग्रेस नेता सुनील जाखड़ अन्य नेताओं के साथ - फोटो : amar ujala

मोहाली फेज आठ स्थित विजिलेंस थाने में बुधवार को अचानक अफरातफरी मच गई। जैसे ही सूचना मिली कि बारह हजार करोड़ के गेहूं घोटाले में पंजाब सरकार व उसके मंत्रियों के खिलाफ शिकायत देने थाने पहुंच रहे हैं, अफसर यहां-वहां भागते नजर आए। एक समय ऐसा आया जब सभी अधिकारी मौके से गायब हो गए।

विज्ञापन


फिर अचानक पटियाला से डीएसपी केडी शर्मा थाने पहुंचे लेकिन वह भी इस बात पर अड़े रहे कि कांग्रेस नेता अपनी शिकायत डीजीपी विजिलेंस को दें। इस बीच कांग्रेस दल की अगुवाई कर रहे सुनील जाखड़ ने सवाल दागा-आप आरोपियों को बचाना चाहते हैं या छोड़ना चाहते हैं? करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद डीएसपी विजिलेंस मोहाली बलबीर सिंह राणा थाने पहुंचे।
विज्ञापन


सीनियर अफसरों से बात कर उन्होंने शिकायत लेकर उसका डायरी नंबर लगा दिया। इस मौके पर कांग्रेस नेताओं ने कहा कि अगर विजिलेंस ने केस दर्ज नहीं किया तो वह थाने पर धरना देने से भी गुरेज नहीं करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिकायत देने के बाद जाखड़ ने मीडिया से बातचीत में कहा कि एक ओर किसान आत्महत्या कर रहे हैं, दूसरी तरफ मंडियों में 20 दिनों से बैठे किसानों को एक भी पैसा नहीं मिला है। सरकार ने यह घोटाला कर किसानों के साथ बड़ा धोखा किया है। उन्होंने दावा किया कि सरकार के एक मंत्री ने यह मान लिया है कि इस फंड के पैसे सरकार ने प्रयोग किए हैं।

जाखड ने आरोप लगाया कि सरकार ने गेहूं की खरीद के लिए 12 हजार करोड़ रुपये की रकम तीर्थ यात्रा और संगत दर्शन के माध्यम से अपने चहेतों को ग्रांटें देने में बांट दी। अब कांग्रेस का प्रयास है कि जल्द ही सरकार को जेल यात्रा करवाई जाए। जाखड़ के साथ विधायक बलबीर सिंह सिद्धू, अमरीक सिंह ढिल्लो, मोहम्मद सदीक, परमिंदर सिंह पिंकी, अजैब सिंह भट्टी, तरलोचन सिंह, लखविंदर कौर गरचा, दीपइंदर सिंह ढिल्लों, कुलजीत सिंह बेदी व जसपाल सिंह समेत कई नेता थाने पहुंचे थे।

ट्रकों के नंबर निकले स्कूटर के
जाखड़ ने बताया कैग की साल 2013-14 की रिपोर्ट के मुताबिक गेहूं की खरीद में कई खामियां पाईं गई हैं। सरकार ने खरीद में 3319 ट्रकों का प्रयोग किया है। कैग की रिपोर्ट के मुताबिक 3232 ट्रकों का अब तक कोई सुराग नहीं है। जबकि 87 ट्रकों के बारे में जो जानकारी दी गई। उसमें जो वाहनों के नंबर बताए गए हैं, वे कारों व स्कूटरों के नंबर हैं।


डीएसपी ने छुए जाखड़ के पांव 
एक घंटे के इंतजार के बाद जब डीएसपी बलबीर सिंह राणा विजिलेंस थाने पहुंचे तो वह विधायकों को देखकर भावुक हो गए। उन्होंने कांग्रेसी नेता जाखड़ के पांव छू लिए। इस दौरान सभी विधायकों ने डीएसपी राणा को कहा कि वह भी उनकी इज्जत करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed