{"_id":"604fbd3d8ebc3ed8312d380b","slug":"three-players-of-city-target-in-the-world-cup-chandigarh-news-pkl40726482","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अच्छी खबर : शूटिंग वर्ल्ड कप में दिखेगा चंडीगढ़ का दम, शहर के तीन निशानेबाजों को भारतीय टीम में मिली जगह","category":{"title":"Local Sports","title_hn":"स्थानीय खेल","slug":"local-sports"}}
अच्छी खबर : शूटिंग वर्ल्ड कप में दिखेगा चंडीगढ़ का दम, शहर के तीन निशानेबाजों को भारतीय टीम में मिली जगह
Tue, 16 Mar 2021 01:32 AM IST
पंचकुला ब्यूरो
संजीव पंगोत्रा, संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़

Published by: पंचकुला ब्यूरो
Updated Tue, 16 Mar 2021 01:32 AM IST
सार
- शूटिंग के विश्व कप में भारतीय शूटिंग टीम में चंडीगढ़ के तीन खिलाड़ी शामिल
- नई दिल्ली की डॉ. कर्णी सिंह शूटिंग रेंज पर 18 से 28 मार्च को खेला जाएगा शूटिंग का विश्व कप
- शूटिंग के विश्व कप में 20 देशों के खिलाड़ी कर रहे हैं शिरकत
विज्ञापन
चंडीगढ़ के तीन शूटर्स को मिली भारतीय टीम में जगह।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
खेल जगत से चंडीगढ़ के लिए एक बार फिर अच्छी खबर आई है। इस बार शूटिंग के विश्व कप में भारतीय शूटिंग टीम में शहर के खिलाड़ियों को शामिल किया गया है। नई दिल्ली की डॉ. कर्णी सिंह शूटिंग रेंज पर 18 से 28 मार्च को शूटिंग का विश्व कप खेला जाएगा। इसमें 20 देशों के खिलाड़ी शिरकत कर रहे हैं।
भारतीय शूटिंग टीम में चंडीगढ़ से अर्जुन बबूता, विजयवीर सिंह सिद्धू, यशस्विनी देशवाल को उनके पिछले शानदार प्रदर्शन की बदौलत जगह दी गई है। भारतीय टीम में शामिल शूटिंग खिलाड़ी इन दिनों दिल्ली की डॉ. कर्णी सिंह शूटिंग रेंज में लगे कैंप में विश्व कप की तैयारियों में जुटे हुए हैं।

अर्जुन ने कई मुकाबले में जीते पदक
अर्जुन बबूता डीएवी कॉलेज सेक्टर 10 के पूर्व छात्र हैं। वह 10 मीटर एयर राइफल के शूटर हैं। अर्जुन के पूर्व कोच संदीप चंदेल ने बताया कि वह उनके पास 2012 में शूटिंग सीखने आया था। अभी वह राष्ट्रीय शूटिंग कोच दीपाली देशपांडे से प्रशिक्षण ले रहा है। वह अपनी कैटेगरी का बेहतरीन शूटर है। 2017 जापान में आयोजित 10वीं एशियन चैंपियनशिप व 2017 में ही चेक रिपब्लिक में आयोजित 27वीं शूटिंग होप्स मीटिंग में अर्जुन ने रजत पदक जीता। वहीं 2018 सिडनी में आयोजित आईएसएसएफ जूनियर विश्व कप व 2019 महाराष्ट्र के पूना में आयोजित दूसरे खेलो इंडिया गेम्स में कांस्य पदक जीता।

विश्व की चौथे नंबर की निशानेबाज है यशस्विनी
यशस्विनी देशवाल 10 मीटर एयर पिस्टल की खिलाड़ी और विश्व की चौथे नंबर की निशानेबाज हैं। इसी साल जनवरी में वे ऑनलाइन निशानेबाजी प्रतियोगिता में 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीत चुकी हैं। इस प्रतियोगिता का आयोजन इंडिया शूटिंग डॉटकाम ने किया था। इस खिलाड़ी ने रियो डी जेनेरो में आयोजित 2019 आईएसएसएफ विश्व कप में 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता। वहीं 2021 टोक्यो ओलंपिक में भारत के लिए स्थान हासिल किया। यशस्विनी ने 15 साल की उम्र में शूटिंग शुरू की थी। अब वह हर साल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय शूटिंग प्रतियोगिताओं में भारत का प्रतिनिधित्व करती आ रही हैं।

राज्य स्तर से शुरू हुआ ‘विजय’ का सफर अंतरराष्ट्रीय तक पहुंचा
विजयवीर सिंह सिद्धू रैपिड फायर के खिलाड़ी हैं। डीएवी कॉलेज सेक्टर-10 के छात्र रह चुके हैं। 2019 में विजय ने आईएसएसएफ जूनियर विश्व कप में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए दो स्वर्ण पदक जीते। विजयवीर ने 25 मीटर पिस्टल मुकाबले में स्वर्ण पदक जीता इसके बाद 25 मीटर पिस्टल में टीम मुकाबले में स्वर्ण पदक जीता। शूटिंग कोच संदीप चंदेल ने इस खिलाड़ी को शूटिंग के खेल से जोड़ा। इनकी निगरानी में पहले राज्य, फिर राष्ट्रीय और अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विजयवीर पदक बटोर रहा है।