फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Tau Devi Lal Stadium panchkula, stadium, Newzealand Pavilion, Rejuvenation, panchkula

न्यूजीलैंड की तर्ज पर होगा ताऊ देवी लाल स्टेडियम का कायाकल्प

Mon, 04 Apr 2016 10:35 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, पंचकूला
ब्यूरो, अमर उजाला, पंचकूला Updated Mon, 04 Apr 2016 10:35 AM IST
विज्ञापन
Tau Devi Lal Stadium panchkula, stadium, Newzealand Pavilion, Rejuvenation, panchkula
स्टेडियम - फोटो : demo pic
अब जल्द ही आप न्यूजीलैंड के क्रिकेट मैदान जैसा आनंद अपने पंचकूला के मैदान में ले सकेंगे। सेक्टर 3 का ताऊ देवीलाल क्रिकेट स्टेडियम, जिसकी दर्शक दीर्घा को न्यूजीलैंड का लुक दिया जाएगा।
विज्ञापन


हुडा इस स्टेडियम के भीतर के स्ट्रक्चर को हटाकर उसका ऑक्शन करेगा और उससे मिली राशि के माध्यम से स्टेडियम की दर्शक दीर्घा का हुलिया बदलेगा। इसके आदेश पहले ही दिए जा चुके हैं।
विज्ञापन


इस महीने की 15 तारीख के बाद से स्टेडियम के रख रखाव का काम भी शुरू कर दिया जाएगा। गौरतलब है कि पंचकूला का ताऊ देवीलाल क्रिकेट स्टेडियम 2008 में लाइम लाइट में आया था जबकि स्टेडियम में आईसीएल (इंडियन क्रिकेट लीग) का आयोजन किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसके बाद से 2015 तक ताऊ देवी लाल क्रिकेट स्टेडियम का अनुबंध आईसीएल के पास ही था। अनुबंध खत्म होने के बाद अब क्रिकेट स्टेडियम को स्पोर्ट्स डिपार्टमेंट की निगरानी में हुडा द्वारा मेंटेन किया जाएगा।

4 हजार कुर्सियां हटाकर ग्रासी लैंड बनाया जाएगा
क्रिकेट स्टेडियम के भीतर आईसीएल के दौरान लगाए गए लोहे के स्ट्रक्चर और चार हजार कुर्सियों को हटाकर उसे नया लुक दिया जाएगा। स्पोर्ट्स विभाग ने इसके लिए न्यूजीलैंड के स्टेडियम जैसा लुक फाइनल किया है।

न्यूजीलैंड के पवेलियन ज्यादा घास वाले होते हैं। जिसमें बैठकर क्रिकेट का आनंद एकदम अलग आता है। इसके लिए डजाइन न्यूजीलैंड की तर्ज पर ही  फाइनल की गई है। क्रिकेट स्टेडियम की फ्लड लाइट्स को चेंज किया जाएगा और स्कोर बोर्ड्स डिजिटल लगाया जाएगा। पेवेलियन में दर्शकों के लिए अलग से वॉशरूम होगा।

कुर्सियां व स्ट्रक्चर हटाने के लिए बनाई थी कमेटी
क्रिकेट स्टेडियम से आयरन स्ट्रक्चर्स, कुर्सियां व अन्य चीजों को हटाए जाने को लेकर पूर्व डीसी विवेक अत्रेय ने कमेटी बनाई थी। इस कमेटी में हुडा के एसई, एक्सईएन, एसडीओ, डिस्ट्रिक्ट स्पोर्ट्स अफसर सहित पांच अधिकारी मौजूद हैं।

सात माह में तैयार होगा यह स्टेडियम
डीएसओ राणा ने बताया कि कमेटी बनने के बाद अब क्रिकेट स्टेडियम से कुर्सियां व स्ट्रक्चर को हटाए जाने का काम जनवरी महीने तक पूरा कर लिया जाएगा। स्टेडियम की पिच, पवेलियन, फ्लड लाइट, स्कोर बोर्ड सहित सभी मुद्दों पर वर्क में 5 से 6 महीने का समय लगेगा। यानी जुलाई या अगस्त तक स्टेडियम बनकर तैयार हो सकेगा।

पिच को भी किया जाएगा मेंटेन
क्रिकेट स्टेडियम के विकेट की सही हालत न होने के कारण रणजी या स्टेट लेवल का टूर्नामेंट आयोजक नहीं कर रहे। इस कारण स्पोर्ट्स विभाग और हुडा को नुकसान हो रहा है।


रणजी लेवल या बेहतर खेलने वाले क्रिकेट इस पिच पर अच्छा नहीं खेल पाते। डीएसओ ने बताया कि पिच को रिले करने के बाद रणजी लेवल का टूर्नामेंट आयोजित किया जाएगा। स्टेडियम का एक दिन का किराया ग्यारह हजार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed