फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Success Story of Three Renowned Lady Chef of India

देखिए 3 महिलाएं, जो संभाल रहीं घर से लेकर फाइव स्टार होटल्स तक की कमान...गजब का जुनून

Sat, 02 Feb 2019 12:00 PM IST
खुशबू गोयल रूबी सिंह, अमर उजाला, चंडीगढ़
रूबी सिंह, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: खुशबू गोयल Updated Sat, 02 Feb 2019 12:00 PM IST
विज्ञापन
Success Story of Three Renowned Lady Chef of India
मशहूर महिला का शेफ
मिलिए देश की तीन मशहूर महिला शेफ से, जो घर के साथ-साथ फाइव स्टार होटल्स की कमान संभाल रही हैं। इनमें ऐसा गजब का जुनून है कि हर कोई इनके हाथ से बने खाने का दीवाना। पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के भाई का घर हो या देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू के रिश्तेदारों की पार्टी या फिर फाइव स्टार होटल्स की किचन। सब जगह अपने हाथों से बनाए लजीज पकवानों से लेडीज शेफ अपना लोहा मनवा रही हैं।
विज्ञापन


इनके लजीज पकवानों की खास डिमांड है, यही वजह है कि होटल्स से लेकर रेस्टोरेंट और प्राइवेट पार्टियों में इन्हें खास तौर पर आमंत्रित किया जा रहा है। शहर के मशहूर होटल ललित की एग्जीक्यूटिव शेफ की कमान महिला शेफ नंदिता करण ने संभाल रखी है शहर की प्राइवेट पार्टियों व नेताओं की स्पेशल शेफ में कांदला निझावन का नाम प्रमुख है। वहीं युवा शेफ पल्लवी ने अपनी कुकिंग टैलेंट से न केवल दोस्तों, रिश्तेदारों में बल्कि प्राइवेट पार्टी में अपनी अलग पहचान बना ली है।  
विज्ञापन


कांदला निझावन: मास्टर शेफ से हुईं मशहूर, कई राजनीतिक हस्तियों के लिए बना चुकी हैं केक
बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार के पहले कुकिंग रियालिटी शो ‘मास्टर शेफ’ में टॉप फाइव में पहुंचने वाली शहर की शेफ कांदला निझावन ने हाल ही में पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के भाई की 50वीं सालगिरह पर विशेष केक बनाया था। कांदला शहर की मशहूर शेफ हैं। इससे पहले वह कई राजनेताओं के घर की किचन संभाल चुकी हैं और अपने हाथ के लजीज पकवानों से सभी का दिल जीत चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कांदला निझावन ने देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू के रिश्तेदार बीके नेहरू की पत्नी के 107वें जन्मदिन के मौके पर भी खास केक तैयार किया था। वह शहर के राजनेताओं, मंत्रियों एवं वीआईपीज की प्राइवेट पार्टी में लजीज पकवान परोसती हैं। शेफ कांदला ने बताया कि उन्हें शुरू से ही कुकिंग का बहेद शौक था। हालांकि शादी के बाद उन्होंने इसे प्रोफेशन के तौर पर अपना लिया और इसकी शुरुआत हुई रियालिटी शो ‘मास्टर शेफ’ से। वह इससे पहले अंग्रेजी की शिक्षिका थीं। 

नंदिता करण: लंदन में हालीवुड स्टार्स की पार्टी में परोस चुकीं हैं इंडियन व इटालियन फूड

होटल ललित की एग्जीक्यूटिव शेफ नंदिता करण पिछले 15 सालों से अधिक समय से इस इंडस्ट्री में हैं। उनकी उपलब्धियों की फेहरिस्त काफी लंबी है। इनमें सबसे खास है लंदन में हॉलीवुड स्टार्स की पार्टी में इंडियन से लेकर इटालियन फूड परोसना। इसके नंदिता लगभग देश के सभी फाइव स्टार होटलों में अपने लजीज पकवानों से लोगों का दिल जीत चुकी हैं।

मूलरूप से पटना की रहने वाली शेफ नंदिता ने बताया कि उन्होंने होटल मैनेजमेंट के बाद शेफ बनाने का निर्णय लिया। उनकी कुकिंग स्टाइल में पटना के लजीज पकवानों की झलक साफ नजर आती है। उन्होंने बताया कि होटल इंडस्ट्री में महिला शेफ का होना बड़ा मायने रखता है क्योंकि इस क्षेत्र में महिलाओं के लिए करिअर बनाना काफी मुश्किल है लेकिन अगर मन में कुछ करने की ठान लें तो कोई भी काम महिलाओं के लिए मुश्किल नहीं।

पल्लवी गर्ग: शादी के बाद घर की किचन से संभाली प्राइवेट पार्टी की किचन
बचपन से खाना बनाने का शौक रखने वाली पल्लवी गर्ग अब रेस्टोरेंट एवं प्राइवेट पार्टियों में अपने लजीज पकवानों से सभी की तारीफ बटोर रही हैं। शेफ पल्लवी गर्ग ने सात साल पहले घर की किचन से निकलकर प्रोफेशनल तौर पर फूड फेस्टिवल लगाने शुरू किए। आज वह प्राइवेट शेफ के तौर पर काम करती हैं। साथ ही होम क्लास के जरिए लेडीज को कुकिंग के गुर भी बता रही हैं।

कुकिंग के अपने इस शौक के लिए पल्लवी ने अच्छे पैकेज वाली कारपोरेट जगत की नौकरी छोड़ दी थी। उन्होंने पहले घर पर खाना बनाने की प्रैक्टिस की और बाद में रेस्टोरेंट में धीरे धीरे इसकी शुरुआत की। शेफ पल्लवी ने बताया कि उनका पहला ऑर्डर 500 रुपये का था। उन्होंने कहा कि लेडीज घर से लेकर होटल के किचन को अच्छे से संभाल सकती हैं, क्योंकि बचपन से ही उनको कुकिंग से बेहद लगाव होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed