फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Shopkeeper caught illegally filling gas cylinders

Panchkula News: अवैध रूप से गैस सिलिंडर भरते दुकानदार काबू

Thu, 25 Sep 2025 10:44 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला
संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला Updated Thu, 25 Sep 2025 10:44 PM IST
सार

रायपुररानी में मुख्यमंत्री उड़नदस्ते ने अवैध घरेलू गैस सिलिंडर भरने के गोरखधंधे का भंडाफोड़ किया। छापे में चार सिलिंडर और भराई उपकरण जब्त कर दुकानदार संजीव कुमार को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।

विज्ञापन
Shopkeeper caught illegally filling gas cylinders

विस्तार

मुख्यमंत्री उड़नदस्ते ने की बड़ी कार्रवाई
विज्ञापन

चार सिलिंडर और भराई उपकरण जब्त, आरोपी के खिलाफ केस दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी
रायपुररानी। मुख्यमंत्री उड़नदस्ता की टीम ने रायपुररानी क्षेत्र में अवैध घरेलू गैस सिलिंडर भरने के गोरखधंधे का पर्दाफाश किया। बुधवार शाम टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर संजीव इलेक्ट्रॉनिक्स एवं क्राकरी हाउस पर छापा मारकर दुकानदार संजीव कुमार को रंगे हाथ पकड़ लिया।

टीम ने मौके से सिलिंडर भरने की मशीन, दो भरे हुए, एक खाली और एक बिना क्रमांक का सिलिंडर सहित कुल चार सिलिंडर जब्त किए। जांच के दौरान दुकानदार कोई वैध दस्तावेज पेश नहीं कर पाया। सूचना मिलते ही खाद्य एवं आपूर्ति विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची। खाद्य निरीक्षक ने पूरी कार्रवाई का जायजा लेकर पुलिस को लिखित शिकायत दी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आवश्यक धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। इस कार्रवाई में उप निरीक्षक सुखविंदर, सहायक निरीक्षक सुशील पाल, सहायक उप निरीक्षक संजय कुमार, हेड कांस्टेबल प्रदीप और खाद्य आपूर्ति निरीक्षक राजकुमार शामिल रहे। टीम आरोपी से गैस आपूर्ति के स्रोत की गुत्थी सुलझाने में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed