फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Shooter Anjum Modgil won 4 gold medals in All India Police Championships

स्टार शूटर अंजुम मोदगिल ने फिर रचा इतिहास, इस प्रतियोगिता में झटके चार गोल्ड मेडल

Sat, 02 Mar 2019 03:26 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Sat, 02 Mar 2019 03:26 PM IST
विज्ञापन
Shooter Anjum Modgil won 4 gold medals in All India Police Championships
अंजुम मोदगिल

स्टार शूटर अंजुम मोदगिल ने एक बार फिर साबित कर दिया कि वह देश की टॉप महिला शूटरों की सूची में ऐसे ही शामिल नही हैं। उन्होंने 12वीं ऑल इंडिया पुलिस चैंपियनशिप में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 4 गोल्ड जीते हैं। यह प्रतियोगिता केरल के तिरुवनंतपुरम में  27 फरवरी से 4 मार्च तक आयोजित की जा रही है। 

विज्ञापन


अंजुम ने 10 मीटर एकल वर्ग कैटेगरी में गोल्ड मेडल जीता। इसके साथ 10 मीटर टीम इवेंट, 50 मीटर राइफल थ्री पोजीशन के साथ ही प्रतियोगिता के टीम इवेंट में भी गोल्ड मेडल जीता। पंजाब पुलिस में बतौर सब इंस्पेक्टर तैनात अंजुम मोदगिल ने साल 2009 में एनसीसी से अपना शूटिंग का सफर शुरू किया था। वह 10 मीटर एयर राइफल, 50 मीटर 3 पोजीशन और 50 मीटर प्रोन राइफल शूटिंग प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेती हैं।
विज्ञापन


साल 2010 से वह इंडियन शूटिंग टीम का हिस्सा हैं और अब तक 14 अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भारत का प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं। इन प्रतियोगिताओं में उन्होंने देश के लिए 12 मेडल जीते हैं। अंजुम राष्ट्रीय स्तर पर 50 से ज्यादा मेडल जीतकर कई बार राष्ट्रीय चैंपियन रह चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बेहतरीन सफर पर एक झलक
.साल 2018, साउथ कोरिया के चांगवन में आयोजित आईएसएसएफ वर्ल्ड चैंपियनशिप में सिल्वर मेडल जीता।
.साल 2018, मैक्सिको में आयोजित इंटरनेशनल शूटिंग स्पोर्ट्स फेडरेशन
(आईएसएसएफ) वर्ल्ड कप में 50 मीटर राइफल 3 पोजीशन प्रतियोगिता में सिल्वर मेडल जीता।
.साल 2018, कॉमनवेल्थ गेम्स में प्रोन इवेंट में सिल्वर मेडल जीता।
. साल 2017,ऑस्ट्रेलिया के ब्रिसबेन में आयोजित कॉमनवेल्थ शूटिंग चैंपियन में ब्रोंज मेडल जीता। इसी प्रतियोगिता में 10 मीटर एयर राइफल में अंजुम ने सिल्वर मेडल जीता।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed