फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Registration for India Skills Competition is up to 30th

Panchkula News: भारत कौशल प्रतियोगिता के लिए पंजीकरण 30 तक

Tue, 09 Sep 2025 06:32 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 09 Sep 2025 06:32 PM IST
विज्ञापन
Registration for India Skills Competition is up to 30th
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पंचकूला। अतिरिक्त उपायुक्त निशा यादव ने कहा कि भारत कौशल प्रतियोगिता वैश्विक कौशल प्रतियोगिताओं के अनुरूप है। इसका मुख्य उद्देश्य विभिन्न कौशल में सर्वश्रेष्ठ प्रतिभाओं की पहचान करना है ताकि वे नवंबर 2025 में ताइपे (ताइवान) और सितंबर 2026 में शंघाई (चीन) में आयोजित होने वाली विश्व कौशल प्रतियोगिता में देश का प्रतिनिधित्व कर सके।

उन्होंने बताया कि भारत कौशल प्रतियोगिता (जिला- राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं) में भाग लेने के लिए पात्र उम्मीदवार 30 सितंबर तक www.skillindiadigital.gov.in पोर्टल पर ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि कौशल प्रतियोगिता विभिन्न स्तरों पर आयोजित की जाएगी। जिला और राज्य स्तरीय प्रतियोगिताएं अक्तूबर 2025 में और क्षेत्रीय प्रतियोगिताएं दिसंबर 2025 में आयोजित की जाएंगी। प्रतिष्ठित राष्ट्रीय प्रतियोगिता (भारत कौशल) फरवरी 2026 में होगी। उन्होंने बताया कि भारत कौशल प्रतियोगिता के विजेताओं को हरियाणा सरकार द्वारा प्रायोजित घरेलू और अंतरराष्ट्रीय प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा जो अगस्त 2026 तक जारी रहेगा। प्रतियोगिता का समापन सितंबर 2026 में होने वाली विश्व कौशल प्रतियोगिता से होगा। अतिरिक्त उपायुक्त ने बताया कि हरियाणा सरकार विभिन्न भारत कौशल प्रतियोगिताओं के विजेताओं को सम्मानित करेगी। जिला और राज्य स्तरीय कौशल प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को उनकी उपलब्धियों के प्रमाण पत्र प्रदान किए जाएंगे। भारत कौशल प्रतियोगिता के विजेताओं को क्रमशः 5 लाख रुपये, 3 लाख रुपये और 2 लाख रुपये के नकद पुरस्कार दिए जाएंगे। प्रतिष्ठित विश्व कौशल प्रतियोगिता के विजेताओं को प्रथम स्थान के लिए 10 लाख रुपये, दूसरे स्थान के लिए 7.5 लाख रुपये और तीसरे स्थान के लिए 5 लाख रुपये का नकद पुरस्कार दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed