{"_id":"57547ff04f1c1b7d2810ddff","slug":"protest-against-punjab-government-for-water-and-electricity","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली पानी के लिए हाहाकार, सरकार के खिलाफ नारेबाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली पानी के लिए हाहाकार, सरकार के खिलाफ नारेबाजी
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Mon, 06 Jun 2016 09:41 AM IST
विज्ञापन
प्रदर्शन
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नयागांव के निवासियों ने बिजली और पानी की समस्या से परेशान होकर एनएसी कमेटी के निकट पानी टंकी के पास रविवार को पंजाब सरकार के खिलाफ धरना देकर नारेबाजी की। माजरी के तहसीलदार के आश्वासन केबाद लोगों ने धरना खत्म किया।
विज्ञापन
नयागांव में आठ ट्यूबवेल में से चार खराब चल रहे हैं। नयागांव की आबादी करीब डेढ़ लाख है। लोगों का आरोप है कि घरों में सप्लाई का पानी पहुंचता नहीं है। इसके लिए लोगों ने मोटर लगा रखे हैं। पब्लिक हेल्थ डिपार्टमेंट के कर्मचारी घर में घुसकर मोटर काटने चले आते हैं। बिजली का कोई भरोसा नहीं है।
विज्ञापन
नयागांव निवासी महिंदर शर्मा ने बताया कि इन समस्याओं को लेकर लोगों ने धरना दिया और पंजाब सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। इसकी जानकारी मिलने पर माजरी के तहसीलदार मौक पर आए और आश्वासन दिया कि एक सप्ताह में समस्याओं का समाधान हो जाएगा। धरने में अर्जुन सिंह कांसल, गुरध्यान सिंह, बलजिंदर कौर सहित बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।
विज्ञापन