{"_id":"5c5e8a06bdec2273771f32d3","slug":"professional-golfer-amrit-lal-success-story","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेल्यूटः पिता ने दी सपनों को उड़ान, बेटे ने छूकर दिखाया आसमान, कैडी से बना प्रोफेशनल गोल्फर","category":{"title":"Bashindey","title_hn":"बाशिंदे ","slug":"bashindey"}}
सेल्यूटः पिता ने दी सपनों को उड़ान, बेटे ने छूकर दिखाया आसमान, कैडी से बना प्रोफेशनल गोल्फर
Sat, 09 Feb 2019 01:36 PM IST
खुशबू गोयल
संजीव पंगोत्रा, अमर उजाला, चंडीगढ़
संजीव पंगोत्रा, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: खुशबू गोयल
Updated Sat, 09 Feb 2019 01:36 PM IST
विज्ञापन
गोल्फर अमृतलाल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोल्फ का नाम आते ही हर किसी की जुबान पर जीव मिल्खा सिंह का नाम आ जाता है। उनके नक्शे कदम पर चलकर कैडी रहे सुच्चा सिंह का बेटा अमृतलाल मुकाम हासिल कर रहा है। अमृतलाल प्रोफेशनल गोल्फर बन चुके हैं। अमृतलाल इंटर सर्विस गोल्फ टूर्नामेंट 2018-19 में जीत दर्ज की है। टूर्नामेंट 4 से 6 फरवरी तक गाजियाबाद केगोल्फ कोर्स पर खेला गया। इसमें आर्मी, नेवी, एयरफोर्स की टीमों ने हिस्सा लिया था। अमृतलाल ने एयरफोर्स की ओर से हिस्सा लिया। अमृतलाल ने इसमें पहली बार शिरकत करते हुए शानदार प्रदर्शन किया और ट्राफी पर कब्जा जमाया। अमृतलाल को पिछले महीने ही प्रोफेशनल गोल्फर का खिताब मिला है।
दिहाड़ी से पैसे बचाकर खरीदी थी स्टिक
बेटे की गोल्फ में रुचि को देखते हुए पिता ने रोजाना अपनी दिहाड़ी से पैसे बचाने शुरू किए। इनसे गोल्फ की पुरानी स्टिक खरीदी। इसके बाद अमृतलाल ने अभ्यास करना शुरू कर दिया। चंडीगढ़ गोल्फ क्लब हर साल अपने कैडी केलिए कुछ टूर्नामेंट करवाता है। इसमें हिस्सा लेकर अमृतलाल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपने खेल कैरियर का आगाज किया। अमृतलाल को गोल्फ फाउंडेशन दिल्ली ने पांच हजार रुपये की मदद देनी शुरू कर दी। इसके अलावा चंडीगढ़ गोल्फ रेंज (सीजीए) भी मदद के लिए सामने आया। सीजीए केप्रमुख कोच जेसी ग्रेवाल खुद ट्रेनिंग देते हैं।
गोल्फ कोर्स पर किट उठाकर गोल्फर के साथ चलने वाले सुच्चा सिंह ने कभी सपने में नहीं सोचा था कि उनका बेटा प्रोफेशनल गोल्फर बन जाएगा। सुच्चा सिंह किशनगढ़ में रहता है। कैडी का काम करते हुए कई वह अपने बेटे अमृतलाल को भी साथ लाया करते थे। यहीं से खेल में रुचि बढ़ी। बेटे ने भी गोल्फ क्लब में कैडी का काम किया।
विज्ञापन
खेल में शानदार प्रदर्शन, नौकरी हासिल की
अमृतलाल ने देश में आयोजित कई बड़े गोल्फ टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन कर खुद को साबित किया। इसे देखते हुए पिछले साल एयरफोर्स ने उसे एयरमैन की नौकरी दी है। अब अमृतलाल एयरफोर्स की टीम से खेलते हैं।