फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   petrol and diesel crisis in punjab of 1st may

तैयार रहें, एक मई से नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल, जान लें वजह

Sat, 30 Apr 2016 12:31 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sat, 30 Apr 2016 12:31 PM IST
विज्ञापन
petrol and diesel crisis in punjab of 1st may
पेट्रोल और डीजल - फोटो : file photo
एक मई से लोगों को पेट्रोल-डीजल की किल्लत झेलनी पड़ेगी। पंजाब भर में पेट्रोल डीजल को लेकर संकट छाने वाला है। दअसल, डीलर्स ने अनिश्चितकालीन हड़ताल का ऐलान किया है। एक मई से वे पेट्रोल और डीजल नहीं खरीदेंगे। इससे पंजाब के पेट्रोल-डीजल की कमी होगी। वहीं, आज और कल मोहाली के डीलर्स भूख हड़ताल पर हैं। पेट्रोल कंपनियों की मनमानी के विरोध में यह फैसला किया गया है।
विज्ञापन


फैसला पेट्रोल पंप डीलर्स एसोसिएशन पंजाब के प्रधान परमजीत सिंह दोआबा की अगुवाई में हुई बैठक में लिया गया। एसोसिएशन के पदाधिकारी अशविंदर मोंगिया ने बताया कि हड़ताल के बारे में मुख्य सचिव और मोहाली प्रशासन को पत्र लिखा जा चुका है। पेट्रोल पंपों की हालत पंद्रह सालों से खराब है। पंजाब में पेट्रोल पर 35.54 फीसदी वैट और डीजल पर 17.54 फीसदी वैट है। यह पड़ोसी राज्यों की तुलना में काफी ज्यादा है।
विज्ञापन


इस बारे में लंबे समय से एक्साइज टैक्सेशन विभाग के अधिकारियों को बताया जा रहा है, लेकिन कुछ नहीं हुआ। इसके चलते पंजाब की सेल बुरी तरह प्रभावित हो रही थी। अब इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन बठिंडा रिफाइनरी की जगह पानीपत रिफाइनरी के बेस रेट वसूल रही है, जोकि ज्यादा हैं। आईओसी ने हरियाणा में एंट्री टैक्स खत्म होने के बाद वहां पेट्रोल व डीजल के रेट घटा दिए हैं, लेकिन पंजाब में अभी भी पानीपत रिफाइनरी के आधार पर रेट वसूले जा रहे हैं, जिसके चलते हरियाणा में डीजल-पेट्रोल और सस्ता हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पंजाब का कारोबार तो प्रभावित हो ही रहा है, सरकार को भी राजस्व का नुकसान हो रहा है। उधर, तेल कंपनियां मुनाफा कमा रही हैं। इसके विरोध में 29-30 अप्रैल को मोहाली फेज सात स्थित चावला पेट्रोल पंप के पास स्थित पार्क में शांतिपूर्वक भूख हड़ताल की जाएगी। एक मई से अनिश्चित काल के लिए पेट्रोलियम पदार्थों की खरीद बंद कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed