{"_id":"5c433e28bdec224bff240e01","slug":"patiala-resident-student-jayesh-singla-becomes-topper-in-jee-mains","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेईई मेन में जयेश सिंगला ने किया 100 पर्सेंटाइल स्कोर, इन चीजों से दूरी ने दिलाई सफलता","category":{"title":"Bashindey","title_hn":"बाशिंदे ","slug":"bashindey"}}
जेईई मेन में जयेश सिंगला ने किया 100 पर्सेंटाइल स्कोर, इन चीजों से दूरी ने दिलाई सफलता
Sun, 20 Jan 2019 09:17 AM IST
खुशबू गोयल
रिंपी गुप्ता, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
रिंपी गुप्ता, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
Published by: खुशबू गोयल
Updated Sun, 20 Jan 2019 09:17 AM IST
विज्ञापन
जयेश सिंगला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पटियाला के एसएसटी नगर के रहने वाले और अपोलो पब्लिक स्कूल के बारहवीं क्लास के छात्र जयेश सिंगला ने जेईई मेन परीक्षा में 100 पर्सेंटाइल स्कोर किया है। उनकी इस सफलता पर पिता डॉ. अजय सिंगला और मां मोनिका गुप्ता के घर बधाई देने वालों का तांता लगा है। जयेश ने बताया कि उन्होंने पिछले दो साल से सोशल मीडिया से दूरी बना रखी है। वे बेसिक फोन का इस्तेमाल कर रहे हैं। रोजाना दिन में सात से आठ घंटे पढ़ाई करते हैं। टीवी से भी दूरी बनाए रखी। पढ़ाई पर फोकस ने ही उन्हें सफलता दिलाई है।
विज्ञापन
जयेश की मां डा. मोनिका गुप्ता महिला रोग विशेषज्ञ हैं, जबकि पिता डा. अजय सिंगला बाल रोग विशेषज्ञ हैं। इसके बावजूद जयेश की दिलचस्पी कभी डॉक्टर बनने में नहीं थी। पिता अजय सिंगला ने बताया कि हमने कभी जयेश पर डॉक्टरी करने के लिए दबाव नहीं डाला। जयेश नॉन मेडिकल लेना चाहता था, क्योंकि उसकी शुरू से ही मैथ और फिजिक्स में दिलचस्पी थी।
विज्ञापन
10वीं क्लास तक जयेश यादविंदरा पब्लिक स्कूल में पढ़ा। उसके बाद अपोलो पब्लिक स्कूल में शिफ्ट कर गया। पिता ने बताया कि जयेश काफी मेहनती स्टूडेंट है। हमें अच्छे रिजल्ट की उम्मीद थी, लेकिन 100 पर्सेंटाइल लाकर उसने हमें वह खुशी दे दी, जिसका कोई ठिकाना नहीं है।
विज्ञापन
मां मोनिका ने बताया कि अब जयेश का लक्ष्य आईआईटी से कंप्यूटर इंजीनियरिंग करना है। उन्होंने बताया कि पढ़ाई के अलावा जयेश टेबल टेनिस खेलना व फिल्में देखना पसंद करता है। उसे कविताएं लिखना भी रास आता है। जयेश ने आईसीएसई बोर्ड की दसवीं क्लास में 97.4 प्रतिशत अंक प्राप्त किए थे।