फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   patiala resident student jayesh singla becomes topper in jee mains

जेईई मेन में जयेश सिंगला ने किया 100 पर्सेंटाइल स्कोर, इन चीजों से दूरी ने दिलाई सफलता

Sun, 20 Jan 2019 09:17 AM IST
खुशबू गोयल रिंपी गुप्ता, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
रिंपी गुप्ता, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब) Published by: खुशबू गोयल Updated Sun, 20 Jan 2019 09:17 AM IST
विज्ञापन
patiala resident student jayesh singla becomes topper in jee mains
जयेश सिंगला

पटियाला के एसएसटी नगर के रहने वाले और अपोलो पब्लिक स्कूल के बारहवीं क्लास के छात्र जयेश सिंगला ने जेईई मेन परीक्षा में 100 पर्सेंटाइल स्कोर किया है। उनकी इस सफलता पर पिता डॉ. अजय सिंगला और मां मोनिका गुप्ता के घर बधाई देने वालों का तांता लगा है। जयेश ने बताया कि उन्होंने पिछले दो साल से सोशल मीडिया से दूरी बना रखी है। वे बेसिक फोन का इस्तेमाल कर रहे हैं। रोजाना दिन में सात से आठ घंटे पढ़ाई करते हैं। टीवी से भी दूरी बनाए रखी। पढ़ाई पर फोकस ने ही उन्हें सफलता दिलाई है।

विज्ञापन


जयेश की मां डा. मोनिका गुप्ता महिला रोग विशेषज्ञ हैं, जबकि पिता डा. अजय सिंगला बाल रोग विशेषज्ञ हैं। इसके बावजूद जयेश की दिलचस्पी कभी डॉक्टर बनने में नहीं थी। पिता अजय सिंगला ने बताया कि हमने कभी जयेश पर डॉक्टरी करने के लिए दबाव नहीं डाला। जयेश नॉन मेडिकल लेना चाहता था, क्योंकि उसकी शुरू से ही मैथ और फिजिक्स में दिलचस्पी थी।
विज्ञापन


10वीं क्लास तक जयेश यादविंदरा पब्लिक स्कूल में पढ़ा। उसके बाद अपोलो पब्लिक स्कूल में शिफ्ट कर गया। पिता ने बताया कि जयेश काफी मेहनती स्टूडेंट है। हमें अच्छे रिजल्ट की उम्मीद थी, लेकिन 100 पर्सेंटाइल लाकर उसने हमें वह खुशी दे दी, जिसका कोई ठिकाना नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मां मोनिका ने बताया कि अब जयेश का लक्ष्य आईआईटी से कंप्यूटर इंजीनियरिंग करना है। उन्होंने बताया कि पढ़ाई के अलावा जयेश टेबल टेनिस खेलना व फिल्में देखना पसंद करता है। उसे कविताएं लिखना भी रास आता है। जयेश ने आईसीएसई बोर्ड की दसवीं क्लास में 97.4 प्रतिशत अंक प्राप्त किए थे।   

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed