{"_id":"576aaedc4f1c1b9172b488b8","slug":"parliamentary-standing-committee-will-visited-at-chandigarh-airport","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर सुविधाओं को बढ़ाने का विकल्प तलाशेगी पीएससी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर सुविधाओं को बढ़ाने का विकल्प तलाशेगी पीएससी
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Thu, 23 Jun 2016 10:46 AM IST
विज्ञापन
चंडीगढ़ इंटरनेशनल एयरपोर्ट
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पार्लियामेंट्री स्टैंडिंग कमेटी(पीएससी) इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर मिल रही सुविधा और विकास की जांच करने आज चंडीगढ़ पहुंचेगी। पीएससी 23 जून को दौरे पर इंटरनेशनल एयरपोर्ट से फ्लाइटों की संख्या और यहां सुविधाएं बढ़ाने के नए विकल्प तलाशेगी।
विज्ञापन
यह कमेटी इंटरनेशनल एयरपोर्ट से यातायात, फ्लाइट्स और रेस्टोरेंट्स, एटीएम के लिए एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एएआई) के सदस्यों से चर्चा करेगी। पार्लियामेंट्री स्टैंडिंग कमेटी अपने इस दौरे के दौरान बैंक अधिकारियों, पर्यटन विभाग और सांस्कृतिक विभाग के सीनियर अधिकारियों से चर्चा करके इस क्षेत्र के विकास के नए साधनों को तलाशेगी।
विज्ञापन
कमेटी के दौरे के चलते इन दिनों चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर तमाम लटके हुए उन कामों को तेजी से पूरा किया जा रहा है जोकि अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के मापदंड में आती हैं। एयरपोर्ट के परिसर की भी दोबारा पुताई और सफाई का काम जोरों पर चल रहा है।
विज्ञापन
चंडीगढ़ इंटरनेशनल एयरपोर्ट के सीईओ सुनील दत्त ने बताया कि चंडीगढ़ एयरपोर्ट देश के सबसे विकसित होते एयरपोर्ट में एक है। ऐसे में चंडीगढ़ एयरपोर्ट से यातायात, सांस्कृतिक एवं पर्यटन क्षेत्र में बढ़ावा देने के किन क्षेत्रों में काम किया जाए, इसकी रूपरेखा तैयार करने के लिए 23 जून को चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर पार्लियामेंट्री स्टैंडिंग कमेटी चंडीगढ़ इंटरनेशनल एयरपोर्ट का दौरा करेगी और इन क्षेत्रों से संबंधित नुमाइंदों से मिलकर भविष्य की योजनाओं के लिए अपनी रिपोर्ट तैयार करेगी।